Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Global Energy Independence Day 2023: यहां से जानें वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य, थीम एवं इतिहास

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 05:08 PM (IST)

    Global Energy Independence Day 2023 वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 10 जुलाई को विश्वभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन पर लोगों को परंपराग ...और पढ़ें

    Global Energy Independence Day 2023: -प्रतिवर्ष 10 जुलाई को मनाया जाता है वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस।
    Global Energy Independence Day 2023: -प्रतिवर्ष 10 जुलाई को मनाया जाता है वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस।

    Global Energy Independence Day 2023: वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 10 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा इस दिन पर नवीकरणीय और प्रदूषण को कम करने वाले ऊर्जा स्त्रोतों के बारे में बताया जाता है। इसमें ऊर्जा विविधीकरण और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों जैसे वायु ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा और सौर ऊर्जा के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है।

    Global Energy Independence Day 2023 की क्या है थीम

    दुनियाभर में मनाये जाने वाले कोई भी दिन के पीछे प्रतिवर्ष एक थीम निर्धारित की जाती है और उस थीम के तहत उस पर वर्ष कार्य किया जाता है। वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम "Empowering Communities, Transforming the World” अर्थात समुदायों को सशक्त बनाना, दुनिया को बदलना निर्धारित की गयी है।

    Global Energy Independence Day मनाने का उद्देश्य

    वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को धीरे-धीरे नवीकरणीय एवं कम हानिकारक ऊर्जा की ओर से बढ़ाना है ताकी वर्तमान के साथ ही भविष्य की पीढ़ियों को ऊर्जा संकट का सामना न करना पड़े और वे आसानी से आगे बढ़ते रहें। ऐसा माना जाता है कि कभी न कभी तेल, कोयला और गैस जैसी प्राकृतिक ऊर्जा का अंत हो जायेगा। इससे लड़ने के लिए हमें उसके पैरलर नयी ऊर्जा का विकास करना होगा।

    कब शुरू हुआ वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस

    वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस की स्थापना लॉस एंजिल्स काउंटी के पर्यवेक्षक माइकल डी. एंटोनोविच द्वारा वर्ष 2006 में की गयी थी। इसके बाद इसे मान्यता मिलने के बाद यह पहली बार 2012 में मनाया गया था। तबसे लेकर आज तक हर वर्ष 10 जुलाई के दिन को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- World Population Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इसका उद्देश्य थीम और इतिहास