Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Group D Admit Card 2023: हरियाणा CET एडमिट कार्ड जारी, ये है डाउनलोड लिंक, रोडवेज बसों में फ्री यात्रा

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 08:01 AM (IST)

    Haryana Group D Admit Card 2023 ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए अर्हता निर्धारित करने हेतु हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को दो ...और पढ़ें

    Haryana Group D Admit Card 2023: डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव है।
    Haryana Group D Admit Card 2023: डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव है।

    HighLights

    1. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड रविवार, 15 अक्टूबर जारी कर दिए गए
    2. इसे परीक्षा तिथि तक डाउनलोड कर सकते हैं।
    3. परीक्षा का आयोजन 21 व 22 अक्टूबर को दो पालियों में
    4. डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव है

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Haryana Group D Admit Card 2023: एचएसएससी द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली ग्रुप डी (CET) परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा सुविधा देने का ऐलान किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से हरियाणा रोडवेज की बसों में परीक्षा तिथियों पर मुफ्त बस सेवा का लाभ ले सकेंगे।

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 के लिए पंजीकरण किए लाखों उम्मीदवारों के महत्वपूर्ण अपडेट। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए रविवार, 15 अक्टूबर 2023 जारी किए।

    यह भी पढ़ें  - Haryana Group D Exam: सीएम मनोहर लाल ने ग्रुप 'डी' अभ्यर्थियों को दिया तोहफा, पेपर के दिन फ्री होगी रोडवेज बस सेवा

    Haryana Group D Admit Card 2023: इस लिंक से करें डाउनलोड

    ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सीईटी (ग्रुप डी) 2023 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर दिए गए सिक्यूरिटी पिन के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

    हरियाणा ग्रुप डी (HSSC CET) एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

    इससे पहले, एचएसएससी ने हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा की तिथि की घोषणा और उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी साझा की थी। आयोग द्वारा 11 अक्टूबर को जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 21 व 22 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जानी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - HSSC CET Group D परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड

    Haryana Group D Admit Card 2023: सभी डिटेल करें चेक

    उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए अपने सभी व्यक्तिगत विवरणों (जैसे - नाम, पिता/माता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो उम्मीदवारों को इसे ठीक कराने के लिए आयोग से तुरंत संपर्क करना चाहिए।