Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harayana Group D Exam 2023 Analysis: यहां से जानें हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा विश्लेषण, ये रहा संभावित कटऑफ

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 11:29 AM (IST)

    Harayana Group D Exam 2023 हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से ग्रुप डी एग्जाम का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर को 2 शिफ्ट में किया जा रहा है। कल के पेपर क ...और पढ़ें

    Harayana Group D Exam 2023 Analysis और कटऑफ (संभावित) यहां से कर सकते हैं चेक।
    Harayana Group D Exam 2023 Analysis और कटऑफ (संभावित) यहां से कर सकते हैं चेक।

    HighLights

    1. हरियाणा ग्रुप डी भर्ती का पेपर आज दो शिफ्ट में हो रहा है आयोजित।
    2. पहली शिफ्ट की परीक्षा का प्रश्न पत्र रहा है मीडियम।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Harayana Group D Exam 2023 Analysis: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा ग्रुप डी एग्जाम का आयोजन 21 एवं 22 अक्टूबर 2023 को दो शिफ्ट में करवाया जा रहा है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:45 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से 4:45 तक किया जायेगा।

    जिन भी उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में भाग लिया है उनके अनुसार इस बार का प्रश्न पत्र का स्तर मीडियम स्तर का रहा है। प्रश्नों का स्तर न ही ज्यादा सरल था और न ही उसका लेवल ज्यादा कठिन था। आज का पेपर संपन्न होने के बाद पेपर के स्तर की जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

    Haryana CET Group D Expected Cut Off 2023: क्या रह सकता है कटऑफ

    हरियाणा ग्रुप डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 (HSSC CET) संपन्न होने के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जायेगा और साथ ही एचएसएससी की ओर से कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे केवल वही उम्मीदवार सफल माने जायेंगे। पिछले वर्ष के पैटर्न और अनुमान के अनुसार हम यहां कटऑफ (अनुमानतः) प्रदान कर रहे हैं। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने एग्जाम का एनालिसिस कर सकते हैं।

    इतना रह सकता है कटऑफ

    • अनरिजर्व कैटेगरी: 60 से 65
    • एससी: 45 से 50
    • बीसीए- ए: 50 से 55
    • बीसी- बी: 55 से 60

    जो उम्मीदवार ग्रुप डी एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण सोशिओ इकोनॉमिक क्राइटेरिया के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा के लिए वेटेज 95 प्रतिशत वहीं सोशिओ इकोनॉमिक क्राइटेरिया के लिए वेटेज 5 फीसदी तय किया गया है। अभ्यर्थी इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IGNOU December TEE 2023: इग्नू दिसंबर सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत कर लें अप्लाई