Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HBSE 10th, 12th Board Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने भी कसी कमर, मई में जारी कर सकता है 10वीं, 12वीं के नतीजे

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 02:48 PM (IST)

    HBSE 10th12th Board Result 2023 हरियाणा बोर्ड ने 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फ ...और पढ़ें

    HBSE 10th, 12th Board Result 2023: हरियाणा बोर्ड दसवीं, बारहवीं परीक्षा के नतीजे मई में जारी हो सकते हैं।
    HBSE 10th, 12th Board Result 2023: हरियाणा बोर्ड दसवीं, बारहवीं परीक्षा के नतीजे मई में जारी हो सकते हैं।

     एजुकेशन डेस्क। HBSE 10th, 12th Board Result 2023: हरियाणा बोर्ड दसवीं, बारहवीं परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (Board of School Education, Haryana) जल्द ही हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम घोषित करेगा। संभावना है कि बोर्ड अप्रैल के आखिर में या फिर मई में नतीजों का एलान करें। हालांकि, इस संबंध में HBSE ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। बोर्ड ने न तो हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट की डेट और न ही टाइम पर कोई ऑफिशियल सूचना रिलीज की है। इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे Haryana Board की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

    फरवरी- मार्च में हुई थी परीक्षाएं 

    हरियाणा बोर्ड ने 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 25 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की थी। रिजल्ट जांचने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद देख सकते हैं। 

    How to Check HBSE 10th, 12th Result 2023: हरियाणा 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    हरियाणा 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब परिणाम लॉग इन विंडो  स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। अब फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें। बीएसईएच 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्‍ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

    पिछले साल 12वीं का ऐसा रहा था रिजल्ट

    साल 2022 में, कक्षा 12 हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में कुल 2,45,685 छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, इस साल 87.08% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

    यह भी पढ़ें: Board Exams Result Date 2023: यूपी और एमपी बोर्ड इस माह के अंत तक जारी कर सकते हैं नतीजे, पढ़ें अन्य की अपडेट

    खबरें और भी