Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HBSE 12th Date Sheet 2025: हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट टाइम टेबल यहां से करें चेक, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 05:03 PM (GMT+05:30)

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से हरियाणा बोर्ड 12वीं टाइम टेबल (Haryana Board 12th Date Sheet 2025) जारी किया जा चुका है। 12वीं कक्षा की ...और पढ़ें

    HBSE 12th Date Sheet 2025: डेट वाइज शेड्यूल यहां से करें चेक।
    HBSE 12th Date Sheet 2025: डेट वाइज शेड्यूल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. हरियाणा बोर्ड 12th टाइम टेबल यहां से करें चेक।
    2. 27 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से सीनियर सेकेंडरी (इंटरमीडिएट) वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। डेट शीट के मुताबिक हरियाणा बोर्ड की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 27 फरवरी 2025 से अंग्रेजी विषय के साथ की जाएगी। अंतिम पेपर 2 अप्रैल को संपन्न करवाया जायेगा। छात्र-छात्राएं यहां से विषय एवं डेट के अनुसार पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। इसके बाद वे अपने पेपर को टिक करके अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

    विषय एवं डेट के अनुसार टाइम टेबल

    परीक्षा तिथि विषय 
    27 फरवरी 2025 अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव
    1 मार्च 2025 हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, English Special for Foreign Student in Lieu of Hindi Core
    4 मार्च 2025 फिजिक्स, इकोनॉमिक्स
    6 मार्च 2025 फाइन आर्ट्स
    10 मार्च 2025 हिस्ट्री, बायोलॉजी
    12 मार्च 2025 केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
    15 मार्च 2025 पॉलिटिकल साइंस
    18 मार्च 2025 मैथमेटिक्स
    20 मार्च 2025 सोशियोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप
    21 मार्च 2025 होम साइंस
    22 मार्च 2025 मिलिट्री साइंस, डांस, साइकोलॉजी, संस्कृत व्याकरण पार्ट 1 (Aarsh Padhdti Gurukul & Paramparagat Sanskrit Vidyapeeth)
    24 मार्च 2025 भूगोल
    25 मार्च 2025 म्यूजिक हिंदुस्तानी वोकल, म्यूजिक हिंदुस्तानी इंस्ट्रक्शन मेलोडी, म्यूजिक हिंदुस्तानी Percussion (Tabla), बिजनेस स्टडीज
    26 मार्च 2025 संस्कृत उर्दू, बायोटेक्नोलॉजी
    27 मार्च 2025 कंप्यूटर साइंस, IT&ITES (Information Technology & Enabling Services, For Govt. Model Sr. Sec. School, SLCE Sec-28 Faridabad only)
    28 मार्च 2025 एग्रीकल्चर, फिलॉसफी
    29 मार्च 2025 पंजाबी, संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (Aarsh Padhdti Gurukul & Paramparagat Sanskrit Vidyapeeth)
    1 अप्रैल 2025 फिजिकल एजुकेशन
    2 अप्रैल 2025 रिटेल (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), प्राइवेट सिक्योरिटी (NSQF), IT-ITES (NSQF), हेल्थकेयर (NSQF), फिजिकल एजुकेशन (NSQF), ब्यूटी एन्ड वेलनेस (NSQF), टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी (NSQF), एग्रीकल्चर (NSQF), मीडिया एन्ड एंटरटेनमेंट (NSQF), बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एन्ड इंश्योरेंस (NSQF), Apparel, Made-ups and Home Furnishing (NSQF), ऑफिस सेक्रेटरी शिप एन्ड स्टेनोग्राफी इन हिंदी, ऑफिस सेक्रेटरी शिप एन्ड स्टेनोग्राफी इन इंग्लिश, संस्कृत व्याकरण पार्ट 2 (Aarsh Padhdti Gurukul & Paramparagat Sanskrit

    Vidyapeeth)

     HBSE Time Table 2025 Class 12th PDF 

    क्या रहेगी एग्जाम टाइमिंग

    आपको बता दें कि सभी विषयों के लिए परीक्षा दोपहर 12:30 से शुरू की जाएगी। कुछ विषयों के लिए टाइमिंग 3 बजे तक रहेगी वहीं कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग 3:30 बजे तक रहेगी।

    परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर जाएं साथ

    सभी स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे। एडमिट कार्ड खो जाने या खराब हो जाने पर छात्र एग्जाम सेंटर पर परीक्षा समय से एक घंटे पहले जाकर परीक्षा अधीक्षक से मिलकर दूसरा एडमिट कार्ड इशू करवा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनाएं ये टिप्स, अवश्य करेंगे टॉप