JPSC-JSSC परीक्षा रद करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, कोर्ट ने 15 दिन में सरकार से मांगा जवाब
झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC 11वीं एवं 13वीं भर्ती परीक्षा के रद किये जाने के फैसले को पलट दिया है। ...और पढ़ें

JPSC-JSSC postponed
HighLights
JPSC 11वीं एवं 13वीं भर्ती रद करने के आदेश को हाई कोर्ट ने पलटा।
सोरेन सरकार से 15 दिन में माँगा जवाब।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड हाई कोर्ट ने सोरेन सरकार द्वारा रद की गई JPSC 11वीं एवं 13वीं भर्ती परीक्षा के रद करने पर रोक लगा दी है। अभी एक दिन पहले ही स्टूडेंट्स द्वारा किये गए करीब 25 दिन के प्रदर्शन के बाद सरकार ने की मांगो को स्वीकार करके 22 भर्ती परीक्षाएं रद की थीं और 6 परीक्षाओं को स्थगित किया था। इसके अलावा 17 भर्ती परीक्षा की जांच CID को सौंपी गई थी।
सरकार को 15 दिन में जवाब देने को कहा गया है
झारखंड हाई कोर्ट द्वारा भर्ती परीक्षाओं को रद किये जाने को लेकर 15 दिन में जवाब भी मांगा गया है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से इस बारे में क्या दलील दी जाती है।
झारखंड हाई कोर्ट में दायर की गई थीं याचिकाएं
विभिन्न परीक्षाओं को रद किए जाने के विरुद्ध झारखंड हाई कोर्ट में सोनम कुमारी, अवधेश कुमार एवं अन्य की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर कर नियुक्ति रद करने के सरकार के आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया था। अदालत ने जितनी भी याचिकाएं दाखिल की गई थीं उसको एक साथ टैग करते हुए अदालत आज 3:30 बजे सुनवाई के दौरान ये फैसला सुनाया है।
11 से 13वीं जेपीएससी भर्ती को दोबारा काम पर जाने का आदेश
झारखंड हाई कोर्ट द्वारा 11 और 13वीं जेपीएससी और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को दोबारा काम पर जाने का आदेश दिया है। झारखंड हाई कोर्ट में इन्हीं दो मामलों को लेकर अभी चुनौती दी गई थी।
इन भर्तियों को किया गया था रद
| परीक्षा का नाम | विज्ञापन संख्या | पद |
| विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण पद (Non-teaching posts in universities) | 09/2025 | 23 |
| सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, बैकलॉग (Assistant Director/Senior Scientific Officer, backlog) | 10/2025 | 8 |
| सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, नियमित (Assistant Director/Senior Scientific Officer, regular) | 11/2025 | 7 |
| ड्रग इंस्पेक्टर (Drug Inspector) | 12/2025 | 30 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग कॉलेज, बैकलॉग (Assistant Professor, engineering colleges, backlog) | 1 February 2026 | 11 |
| व्याख्याता (Lecturer), पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक, बैकलॉग | 03/2026 | 6 |
| व्याख्याता (Lecturer), पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक, नियमित | 04/2026 | 349 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर, सुपर-स्पेशलिटी मेडिकल विभाग (Assistant Professor, super-speciality medical departments) | 07/2026 | 90 |
| सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (Civil Judge (Junior Division)) | 22/2023 | 138 |
| सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forests) | 03/2024 | 78 |
| वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) | 04/2024 | 170 |
| सहायक लोक अभियोजक, बैकलॉग (Assistant Public Prosecutor, backlog) | 05/2025 | 26 |
| सहायक लोक अभियोजक, नियमित (Assistant Public Prosecutor, regular) | 06/2025 | 134 |
| संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 (Combined Civil Services Examination–2025) | 01/2026 | 103 |
| संयुक्त सिविल सेवा, बैकलॉग-2025 (Combined Civil Services, backlog–2025) | 05/2026 | 45 |
| संयुक्त सिविल सेवा, बैकलॉग-2023 (Combined Civil Services, backlog–2023) | 06/2026 | 7 |
| खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) | 18/2023 | 54 |
| बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (Child Development Project Officer) | 21/2023 | 62 |
| संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 (Combined Civil Services Examination–2023) | 01/2024 | 342 |
| 6वीं सीमित डिप्टी कलेक्टर परीक्षा (6th Limited Deputy Collector Examination) | 11/2018 | 28 |
| झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (Jharkhand Eligibility Test–2024) | 08/2025 | — |
| जेएसएससी सीजीएल परीक्षा (JSSC CGL Examination) | 10/2023 | 1,932 |
