विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindi Diwas 2025: नेशनल हिंदी दिवस पर 10 लाइन, स्पीच तैयार करने में मिलेगी मदद

Published: Thu, 11 Sep 2025 02:52 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2025 09:11 AM (IST)

14 सितंबर को प्रतवर्ष देश के साथ ही विश्व भर में हिंदी जानने वाले समुदायों द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस के ...और पढ़ें

Hindi Diwas 2025: राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर 10 लाइंस। (image-freepik)
Hindi Diwas 2025: राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर 10 लाइंस। (image-freepik)

HighLights

  1. हिंदी दिवस पर 10 महत्वपूर्ण तथ्य यहां से करें चेक।
  2. 14 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है नेशनल हिंदी दिवस।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन इन सभी में हिंदी एक अलग महत्व रखती है। यह भाषा भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के साथ ही दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसीलिए अपनी मातृभाषा के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन पर स्कूल, कॉलेज के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में में निबंध, भाषण आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इसमें भाग लेने जा रहे हैं तो यह पेज आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से इस दिन के बारे में 10 महत्वपूर्ण लाइंस तथ्यों से सहित जान सकते हैं। इससे आपको फैक्ट के साथ स्पीच या निबंध तैयार करने में मदद मिलेगी।

10 Lines on Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर महत्वपूर्ण तथ्य 

  1. हिंदी दिवस (Hindi Diwas) हर वर्ष 14 सितंबर को पूरे देश में मनाया जाता है। यह दिन भारत के साथ ही दुनियाभर में रह रहे हिंदी जानने वाले भारतीयों द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है।
  2. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था। इसके बाद 1953 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संसद भवन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
  3. हिंदी भारत का गौरव, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना, इसके महत्व के प्रति देश के साथ विदेश में रह रहे लोगों में हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करना है जिससे कि भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान की जा सके।
  4. हिंदी दिवस पर देशभर में स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही इस दिन पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। देश के साथ ही विदेश में भी भारतीयों द्वारा इस दिन को मनाया जाता है।
  5. भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भी हिंदी बोली और समझी जाती है। नेपाल, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे कई अन्य देशों में भी बोली जाती है, जहां इसके बड़ी संख्या में बोलने वाले समुदाय हैं।

(image-freepik)

6. हिंदी भाषा भारत की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वर्तमान में एक रिपोर्ट के मुताबिक 60.91 करोड़ लोग हिंदी भाषा को बोलते हैं। भारत के साथ ही हिंदी भाषा विश्व की तीसरे सबसे ज्यादा बोले जानी वाली भाषा है। भाषाओं में अंग्रेजी को पहला, मंदारिन को दूसरा और हिंदी को तीसरा स्थान प्राप्त है।

7. हिंदी विश्व की प्राचीन और समृद्ध भाषाओं में से एक है। यह देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, जिसे सरल और वैज्ञानिक माना जाता है।

8. भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी भारत संघ की आधिकारिक भाषा बनी। भारत का पहला राज्य बिहार था जिसने उर्दू की जगह हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा बनाया।

9. हिंदी को इसका नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से मिला है, जिसका अर्थ है “सिंधु नदी की भूमि”

10. वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने हिंदी को ‘जनमानस की भाषा’ की संज्ञा दी थी और इसे राजभाषा बनाने की वकालत की थी। हिंदी की सबसे पहली प्रकाशित पुस्तक 'प्रेम सागर' 1805 में लल्लू लाल द्वारा लिखी गई थी। 2009 में गूगल सर्च में पहली बार हिंदी भाषा को शामिल किया गया था

यह भी पढ़ें- Hindi Diwas 2025: राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों किया जाता है सेलिब्रेट, जानें हिस्ट्री एवं उद्देश्य