कितना लंबा व चौड़ा है Strait of Hormuz, इस समुद्री रास्ते पर क्या है आवागमन का फॉर्मूला, जानें पूरी डिटेल
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से से दुनियाभर में एलएनजी व कच्चे तेल (crude oil) का लगभग 20% हिस्सा सप्लाई होता है। इसकी चौड़ाई 33 किमी (सबसे संकरे बिंदु ...और पढ़ें

Strait of Hormuz
HighLights
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की 33 किमी है चौड़ाई।
167 मीटर है लंबाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य यानी कि Strait of Hormuz इस समय दुनियाभर का केंद्र बना हुआ है। दुनियाभर में एलएनजी व कच्चा तेल (crude oil) का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन प्रभावित हुआ है जिसके चलते दुनियभार में गैस, पेट्र्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
कितना लंबा और चौड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz उत्तर छोर पर ईरान और दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से घिरा है। प्रवेश द्वारा पर यह लगभग 50 किमी यानी कि 31 मील चौड़ा है। सबसे संकरे बिंदु पर इसकी चौड़ाई केवल लगभग 33 किमी चौड़ा है। इसकी कुल लंबाई 167 किलोमीटर है। हालांकि, फिर यह दुनिया के बड़े से बड़े कच्चे तेल के टैंकरों के लिए पर्याप्त गहरा और चौड़ा है।
Strait of Hormuz के मुख्यबिंदु
- 167 किमी लंबा है
- सबसे संकरे बिंदु पर केवल लगभग 33 किमी चौड़ा
- दुनियाभर के 20 फीसदी एलएनजी व कच्चा तेल (crude oil) के आवागमन का रास्ता
हाइवे की तरह होता है ऑपरेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर इंटरनेशनल मैरिटाइम ऑर्गेनाइजेशन ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम को लागू है। इस सिस्टम के तहत शिपिंग रूट को हाइवे की तरह ही दो अलग-अलग लेन में बांटा गया है। एक तरफ से केवल जहाज आ सकते हैं वहीं दूसरी तरफ से जहाजों के जाने का रास्ता है। दोनों लेन के बीच दो मील का बफर जोन है बनाया गया है जिससे की आवागमन सुरक्षित रह सके और जहाज एक दूसरे से टकराने से बचे रहें।
जहाजों को एक दूसरे से बचने और उनकी लगातार जानकारी के लिए ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम एक्टिवेट रहता है। ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम हर पल जहाज की पहचान, पोजीशन, स्पीड और दिशा को ट्रैक करता है जिससे रियल टाइम जहाजों का मूवमेंट पता रहता है।