Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HPBOSE 10th, 12th Date Sheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट यहां से करें डाउनलोड, इन डेट्स में होगा एग्जाम

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 03:41 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। टाइम टे ...और पढ़ें

    HPBOSE 10th, 12th Date Sheet 2024 यहां से करें डाउनलोड।
    HPBOSE 10th, 12th Date Sheet 2024 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड की ओर फाइनल एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी गयी है।  टाइम टेबल के अनुसार दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की जाएगी।

    बोर्ड की ओर से टाइम टेबल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी गया है। अभ्यर्थी टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    HP Board Date Sheet 2024: इन डेट्स में होंगी 10वीं बोर्ड परीक्षाएं

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से शुरू होकर 18 मार्च 2024 तक संपन्न करवाई जाएंगी। 10वीं कक्षा का पहला पेपर मैथमेटिक्स और अंतिम पेपर फाइनेंशियल लिट्रेसी का होगा। परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी जिनकी टाइमिंग सुबह 8:45 से 12 बजे तक रहेगा।

    HP Board Exam Date Sheet 2024: 12वीं बोर्ड परीक्षाएं इन तिथियों में होंगी आयोजित

    12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च 2024 को बिजनेस स्टडीज पेपर से शुरू होंगी। इंटरमीडिएट का अंतिम पेपर 30 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा। अंतिम दिन फाइनेंशियल लिट्रेसी का पेपर होगा। इस कक्षा की परीक्षाएं भी एक शिफ्ट में सुबह 8:45 से 12 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।

    HP Board Time Table 2024: ऐसे डाउनलोड करें डेट शीट

    • हिमाचल प्रदेश 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर स्टूडेंट्स कॉर्नर में Datesheet के लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपको जिस भी कक्षा की डेट शीट डाउनलोड करनी है उस लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद टाइम टेबल स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Career in Agriculture: 10वीं के बाद एग्रीकल्चर क्षेत्र में करें ये कोर्स, बेहतर भविष्य का होगा निर्माण

    खबरें और भी