यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
HPBOSE HPTET 2023: हिमाचल प्रदेश टीईटी के लिए आवेदन शुरू, 800 रुपये शुल्क के साथ 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई
HPBOSE HPTET 2023 Registration हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषयों के लिए आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक् ...और पढ़ें

HighLights
- बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू की
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर अप्लाई करें
- 30 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं
- परीक्षा शुल्क 800 रुपये है
- एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये ही है
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HPBOSE HPTET 2023 Registration: हिमाचल प्रदेश टीईटी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अपडेट। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा निर्धारित 8 विषयों की टीईटी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी पंजीकरण हेतु विंडो सोमवार, 9 अक्टूबर से ओपेन कर दी और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा शुल्क 800 रुपये के साथ 30 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये ही है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा एचपीटीईटी 2023 का आयोजन हर बार की तरह 8 विषयों के लिए आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें JBT TET, शास्त्री TET, TGT (नॉन-मेडिकल) TET, लैंग्वेज टीचर TET, TGT (आर्ट्स) TET, TGT (मेडिकल) TET, पंजाबी TET और उर्दू TET शामिल हैं।
ऐसे जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश राज्य के सरकारी और निजी शिक्षा संस्थानों में इन विषयों के अध्यापक के तौर पर जॉब करना चाहते हैं, उन्हें हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली एचपीटीईटी 2023 को क्वालिफाई करना होगा।
HPBOSE HPTET 2023 Registration: कहां और कैसे करें आवेदन?
एचपीटीईटी 2023 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई करना होगा।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी एचपीटीईटी 2023 नोटिफिकेशन में दिए गए शेड्यूल के मुताबिक जो उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक पंजीकरण नहीं करते हैं, उन्हें 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक विंलब शुल्क के साथ अप्लाई करने का मौका दिया जाएगा।
खबरें और भी

HPBOSE HPTET 2023 Dates: इन तारीखों पर होंगी परीक्षाएं
HPBOSE ने सभी 8 विषयों की टीईटी परीक्षाओं के आयोजन की तारीखों का एलान कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक एचपीटीईटी 2023 का आयोजन 26 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच 2.30-2.30 घंटे की दो पालियों में किया जाएगा, जो कि सुबह 10 बजे से और दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी।