विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HPSC PGT Answer Key 2023: हरियाणा पीजीटी परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की जारी, 13 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Updated: Mon, 11 Sep 2023 05:09 PM (IST)

HPSC PGT Answer Key 2023 हरियाणा लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा एचपीएससी पीजीटी आंसर-की 2023 रविवार ...और पढ़ें

HPSC PGT Answer Key 2023: हरियाणा पीजीटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लगेगा शुल्क।
HPSC PGT Answer Key 2023: हरियाणा पीजीटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लगेगा शुल्क।

HPSC PGT Answer Key 2023: हरियाणा पीजीटी परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने राज्य के शासकीय विद्यालयों में परास्नातक शिक्षक (पीजीटी) के 4476 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की गई लिखित परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा एचपीएससी पीजीटी आंसर-की 2023 रविवार, 10 सितंबर को जारी किए गए। इसके साथ ही एचपीएससी ने हरियाणा पीजीटी आंसर-की 2023 डाउनलोड के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। बता दें कि एचपीएससी ने हरियाणा पीजीटी भर्ती 2023 परीक्षा का आयोजन 9 व 10 सितंबर को किया था।

HPSC PGT Answer Key 2023: हरियाणा पीजीटी आंसर-की पर 13 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचपीएससी पीजीटी आंसर-की 2023 जारी करने के साथ ही साथ उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों एचपीएससी द्वारा जारी की गई अनौपचारिक उत्तर-कुंजियों को लेकर कोई आपत्ति है तो वे इसे आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर एक्टिव लिंक से दर्ज करा सकते हैं। एचपीएससी ने उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 से 13 सितंबर 2023 तक का समय दिया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए 250 रुपये प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भी भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यमों से भरा जा सकेगा।

उम्मीदवारों से प्राप्त हुई आपत्तियों की समीक्षा एचपीएससी सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराएगा। समीक्षा के आधार पर ही आयोग द्वारा फाइनल आंसर-की और नतीजों की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें - UPSC Recruitment 2023: पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती, यहां से करें अप्लाई

यह भी पढ़ें - IIT Dhanbad Recruitment 2023: आईआईटी धनबाद में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई