यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
HSSC Group D Answer Key 2023: कभी भी जारी हो सकते हैं हरियाणा CET आंसर-की, 21 व 22 अक्टूबर को हुआ था एग्जाम
HSSC Group D Answer Key 2023 Date एचएसएससी हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की जारी करने के साथ ही साथ उम्मीदवारों को उनकी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 3 दिन का स ...और पढ़ें

HighLights
- सीईटी) 2023 का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को किया गया था
- अब आयोग द्वारा अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां जारी की जानी है
- सम्मिलित हुए 8.5 लाख से अधिक उम्मीदवार आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं
- आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 3 दिन का समय HSSC दे सकता है
- आयोग के आधिकारिक पोर्टल, hssc.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। HSSC Group D Answer Key 2023 Date: हरियाणा सीईटी 2023 में सम्मिलित हुए 8.5 लाख से अधिक उम्मीदवार आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के तमाम विभागों में ग्रुप डी के 13 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए पहले चरण में समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद अब आयोग द्वारा अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियां आमंत्रित की जानी है, जिसकी प्रतीक्षा उम्मीदवार कर रहे हैं।
बता दें कि एचएसएससी हरियाणा ग्रुप डी आंसर-की 2023 जारी करने के साथ ही साथ उम्मीदवारों को उनकी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 3 दिन का समय दे सकता है और उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल, hssc.gov.in पर लॉग-इन करके अपनी आपत्तियां प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियां की समीक्षा के बाद एचएसएससी हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2023 की घोषणा फाइनल आंसर-की जारी किए जाने के साथ करेगा।
HSSC Group D Answer Key 2023: कभी भी जारी हो सकते हैं आंसर-की
हरियाणा एसएससी ने सीईटी ग्रुप डी आंसर-की 2023 जारी किए जाने की तारीख का एलान नहीं किया है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है आयोग द्वारा उत्तर-कुंजियों को कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में आधिकारिक अपडेट के लिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए पब्लिक नोटिस सेक्शन में समय-समय पर विजिट करते रहें।
.jpg)
यह भी पढ़ें - UKPSC Recruitment 2023: आज ही करें उत्तराखण्ड कृषि, उद्यान, पशुपालन विभागों में 645 ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन
बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एचएसएससी सीईटी 2023 के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की थी। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया 5 जून को शुरू की गई थी, जो कि 26 जून तक चली थी। वहीं, उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क भुगतान करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। इसके बाद आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 11 अक्टूबर को और फिर एडमिट कार्ड 15 अक्टूबर को जारी किए गए थे।