Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICSI Result 2024: आईसीएसआई प्रोफेशनल एवं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट हुआ घोषित, icsi.edu पर चेक करें नतीजे

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 02:08 PM (GMT+05:30)

    ICAI की ओर से प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट आज यानी 25 अगस्त को सुबह 11 बजे घोषित कर दिया गया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे आईसीएसआई की ओर से एग्जीक्यूटिव ...और पढ़ें

    ICSI Result 2024 जारी, यहां से चेक करें नतीजे।
    ICSI Result 2024 जारी, यहां से चेक करें नतीजे।

    HighLights

    1. प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट सुबह 11 बजे हुआ घोषित।
    2. एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए रिजल्ट लिंक भी हुआ एक्टिव।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से प्रोफेशनल प्रोग्राम के बाद अब ICSI CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। ICSI CS प्रोफेशनल एवं एग्जीक्यूटिव जून 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिसपर क्लिक करके आप आसानी से परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

    इन स्टेप्स से चेक करें नतीजे

    • आईसीएसआई सीएस रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    ओरिजिनल मार्कशीट 30 दिनों के अंदर होगी प्राप्त

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आज रिजल्ट जारी होने के बाद वे केवल मार्कशीट की प्रति ही डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट आईसीएसआई की ओर से अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड पते पर 30 दिनों के अंदर पहुंचा दी जाएगी।

    दिसंबर सेशन में इन डेट्स में होंगे एग्जाम

    आईसीएसआई की ओर से दिसंबर सेशन की परीक्षाओं के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। दी गई जानकारी के मुताबिक एग्जाम का आयोजन 21 से 30 दिसंबर तक किया जायेगा जिसके लिए आवेदन कल यानी 26 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। एग्जाम से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नैनीताल बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई