IIT JAM 2027: आईआईटी जैम रजिस्ट्रेशन डेट्स में बदलाव, अब 12 सितंबर से होंगे स्टार्ट, ब्रोशर यहां करें डाउनलोड
आईआईटी जैम 2027 एग्जाम के लिए अब आवेदन 12 सितंबर से स्टार्ट किये जाएंगे। परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित होगी।

IIT JAM 2027 Brochure OUT
HighLights
जैम 2027 के लिए अब 12 सितंबर से आवेदन होंगे स्टार्ट।
आईआईटी खड़गपुर ने ब्रोशर किया रिलीज।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्नातकोत्तर उपाधि हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2027 की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर द्वारा वेबसाइट के बाद अब 2027 परीक्षा के लिए ब्रोशर जारी कर दिया गया है। ब्रोशर जारी होने के साथ आईआईट द्वारा आवेदन डेट्स में भी बदलाव किया गया है। पहले आईआईटी जैम एग्जाम के लिए पंजीकरण 5 सितंबर से स्टार्ट होने थे जो अब 12 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।
एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्रता
आईआईटी जैम 2027 में शामिल होने के लिए छात्र का ग्रेजुएशन कंप्लीट होना अनिवार्य है। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स वर्ष 2027 में ग्रेजुएशन का फाइनल एग्जाम देंगे वे भी फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, एडमिशन के समय उन्हें स्नातक उत्तीर्ण होने का प्रूफ देना होगा।
फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज कर लें तैयार
जैम एग्जाम के लिए 12 सितंबर से आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में छात्र इसमें लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे- मैट्रिकुलेशन/10th प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सिग्नेचर और जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि पहले से ही तैयार कर लें। इससे आपको रजिस्ट्रेशन करते समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
जैम एग्जाम के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल jam.iitkgp.ac.in पर किया जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ साथ अन्य सभी वर्ग के छात्र जो एक पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 2000 रुपये एवं दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 2700 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ महिला उम्मीदवार जो एक पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 1000 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1350 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस परीक्षा के माध्यम से 89 पाठ्यक्रमों में ले सकेंगे प्रवेश
जैम एग्जाम के जरिये छात्र देशभर के 23 आईआईटी संस्थानों के 89 पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल ब्रोशर देख सकते हैं।
