Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज है International Literacy Day, इस मौके पर जानिए किस राज्य के लोग हैं ज्यादा पढ़े-लिखे

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 07:31 AM (GMT+05:30)

    International Literacy Day पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ी है। एक मीडिया रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के बारे में जान ...और पढ़ें

    International Literacy Day 2023: आज 8 सितंबर को दुनिया में मनाया जा रहा है विश्व साक्षरता दिवस। (image-freepik)
    International Literacy Day 2023: आज 8 सितंबर को दुनिया में मनाया जा रहा है विश्व साक्षरता दिवस। (image-freepik)

    HighLights

    1. 8 सितंबर को मनाया जाता है विश्व साक्षरता दिवस
    2. हर साल एक नई थीम के साथ होता है आयोजन
    3. केरल है देश का सबसे पढ़ा-लिखा राज्य

    एजुकेशन डेस्क। International Literacy Day 2023: साक्षरता प्रतिशत तेजी से बढ़े इसके लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रयास किए जाते हैं। इसी क्रम में आज यानी शुक्रवार, 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन पर लोगों को शिक्षा के महत्व से जागरुक कराने के लिए विभिन्न प्रोगाम आयोजित किए जाते हैं। इस साल भी यह दिन एक नई थीम के साथ मनाया जाएगा। वहीं, इस अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में साक्षरता की क्या स्थिति है। इसके अलावा देश का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है।

    पिछले कुछ समय पहले आई राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के सर्वेक्षण के अनुसार, देश की साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत है। इस रिपोर्ट में केरल का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर था। इसके बाद नेशनल सैंपल सर्वे (National Sample Survey) की रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई थी। इस रिपोर्ट में भी केरल 92.2% के साथ देश का सबसे साक्षर राज्य है। केरल एजुकेशन के मामले में पिछले लंबे समय से नंबर वन है। इसके बाद करें केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की बात करें तो यहां की साक्षरता दर 91.85% है। वहीं, इस लिस्ट में तीसरा राज्य है मिजोरम। यहां के लोग भी देश के अन्य स्टेट के मुकाबले खूब पढ़े-लिखे हैं। यहां की Literacy रेट 91.33% है। वहीं, बिहार की स्थिति अच्छी नहीं है। यहां 61.8% लोग ही साक्षर हैं। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 65.3% और राजस्थान में 66.1% है।

    पिछले वर्षो में बढ़ी है महिला साक्षरता दर 

    पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ी है। एक मीडिया रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि भारत की आज़ादी के समय साक्षर लगभग नौ प्रतिशत थे। वहीं, अब महिलाओं की साक्षरता दर बढ़कर 77% हो गई है, जबकि भारत की पुरुष साक्षरता दर 84.7% है। इस तरह छात्राओं की स्थिति के पढ़ने-लिखने में बेहतर हुई है।