Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JAC 10th, 12th result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस रिजल्ट आज होगा जारी, इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 23 May 2023 10:18 AM (GMT+05:30)

    JAC 10th 12th result 2023 झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं साइंस रिजल्ट आज यानी 23 मई को जारी किया जाना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट् ...और पढ़ें

    JAC 10th, 12th result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी।
    JAC 10th, 12th result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी।

    JAC 10th 12th result 2023: झारखंड बोर्ड से परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। झारखंड बोर्ड 10th, 12th साइंस रिजल्ट आज यानी की 23 मई को घोषित किया जाना है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जा सकता है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित होने पर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in जारी किया जायेगा। रिजल्ट जांचने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।

    JAC 10th 12th result 2023: आज जारी होगा रिजल्ट

    आज, 23 मई 2023 को झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी किया जायेगा। रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड की ओर से पहले मैट्रिक और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जायेगा। वहीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट बाद में घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। स्टूडेंट्स ताजा अपडेट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

    JAC 10th 12th result 2023: इन स्टेप्स से देख सकेंगे नतीजे

    झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 घोषित होने पर स्टूडेंट्स को सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक लगा दिया जायेगा। आपको जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उस लिंक पर क्लिक करें। अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। इस प्रकार से आपका परिणाम एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

    JAC Board result 2023: रिजल्ट में कर सकेंगे सुधार

    झारखंड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद अगर विद्यार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे अपने रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे। इसके लिए आप कॉपियों की रीचेकिंग एवं इप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाएंगे वे कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MP Board 10th, 12th Result Date: कभी भी आ सकती है मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट, देखें लेटेस्ट अपडेट

    यह भी पढ़ें- RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE: राजस्थान इंटर आर्ट्स रिजल्ट जल्द, इन स्टेप में देखें परिणाम