विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC 11th Result 2026 Link: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट लिंक jacresults.com पर एक्टिव, यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें मार्कशीट

Published: Tue, 14 Apr 2026 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2026 09:09 AM (IST)

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 11वीं क्लास का रिजल्ट (Jharkhand 11th Class result 2026) जारी कर दिया गया ...और पढ़ें

JAC 11th Result 2026 जारी, यहां से करें चेक।

JAC 11th Result 2026 जारी, यहां से करें चेक।

HighLights

  1. झारखंड बोर्ड ने 11वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी।

  2. यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड 11वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से Jharkhand Board 11th result 2026 आज यानी कि 14 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से भी सीधे परिणाम चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

पास होने के लिए कितने चाहिए अंक

छात्रों को बता दें कि झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 5 विषयों में से 4 विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अगर कोई स्टूडेंट्स दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे नतीजे जारी होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • JAC Result 2026 Class 11 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Results of Class XI Annual Examination - 2026 लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको रोल कोड एवं रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC 11th Result 2026 Direct Link

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से कर पाएंगे प्राप्त 

छात्र एवं उनके अभिभावकों को बता दें कि वे आज केवल ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ओरिजिनल मार्कशीट जैक बोर्ड की ओर से कुछ दिन में आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप क्लास टीचर या स्कूल प्रिंसिपल से इसे प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 Live: क्या आज जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट