Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JAC Board Exams 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं एवं 9वीं की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी, सब्जेक्ट वाइज जानें परीक्षा तिथि

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 03:44 PM (IST)

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची की ओर से कक्षा आठवीं एवं नौवीं के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। 8th क्लास के सभी विषयों की परीक्ष ...और पढ़ें

    JAC Board Exams 2025: क्लास 8th, 9th डेटशीट यहां से करें प्राप्त।
    JAC Board Exams 2025: क्लास 8th, 9th डेटशीट यहां से करें प्राप्त।

    HighLights

    1. 28 जनवरी को JAC बोर्ड 8th क्लास की परीक्षाएं होंगी संपन्न।
    2. कक्षा 9वीं की परीक्षा 29 एवं 30 जनवरी को होंगी आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड राज्य से कक्षा 8वीं और 9वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची की ओर से दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया गया। विभाग के निर्देशानुसार 8th एवं 9th लो परीक्षा ओएमआर शीट (OMR) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

    एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

    कक्षा 8वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 18 जनवरी 2025 एवं कक्षा 9वीं की परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड परिषद् की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। इसके बाद स्कूल प्रधान एडमिट कार्ड डाउनलोड करके छात्रों को उपलब्ध करवा दें। छात्र एडमिट कार्ड स्वयं से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, वे स्कूल के माध्यम से ही प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

    झारखंड बोर्ड 8th टाइम टेबल

    आपको बता दें कि झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:15 तक संपन्न करवाई जाएगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जायेगा।

    डेट विषय (पहली शिफ्ट) विषय (दूसरी शिफ्ट)
    28 जनवरी 2025 पेपर-1 हिंदी, अंग्रेजी तथा अतिरिक्त भाषा विषय में से एक पेपर-2 गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान

    आपको बता दें कि कक्षा 8वीं की परीक्षा में 50 अंकों के लिए बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे वहीं 100 अंकों के लिए आंतरिक मूल्यांकन किया जायेगा। आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि वेबसाइट के माध्यम से 20 जनवरी से 10 फरवरी 2025 तक किया जायेगा।

    खबरें और भी

    झारखंड बोर्ड 9th टाइम टेबल

    झारखंड 9th क्लास की परीक्षाएं भी दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएंगी। कक्षा नौवीं की परीक्षा दो दिन में संपन्न करवाई जाएंगी।

    डेट विषय (शिफ्ट 1) विषय (शिफ्ट 2)
    29 जनवरी 2025  पेपर-1 (हिंदी A, हिंदी B एवं इंग्लिश) पेपर-2 (मैथमेटिक्स एवं साइंस)
    30 जनवरी 2025  पेपर 3 (सामाजिक विज्ञान एवं अदर लैंग्वेज (If any) -

    कक्षा नौवीं की परीक्षा 5 अनिवार्य विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विषय की परीक्षा में 40 अंकों के लिए बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जायेगा। आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि वेबसाइट के माध्यम से 5 फरवरी से लेकर 5 मार्च 2025 तक किया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें- Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनाएं ये टिप्स, अवश्य करेंगे टॉप