Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JAC 12th Arts, Commerce Result 2023: झारखंड 12वीं आर्ट्स एवं कॉमर्स रिजल्ट jac.nic.in पर हुआ घोषित

    By Jagran NewsEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 30 May 2023 03:59 PM (IST)

    JAC Jharkhand Board 12th Arts Commerce Result 2023 झारखंड बोर्ड 12th साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट्स का ...और पढ़ें

    Jharkhand Board JAC Result 2023: जल्द घोषित हो सकते हैं झारखंड 12th आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे।
    Jharkhand Board JAC Result 2023: जल्द घोषित हो सकते हैं झारखंड 12th आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे।

    JAC Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी कि JAC की ओर से 12वीं साइंस का रिजल्ट घोषित होने के बाद आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। 12वीं आर्ट्स के नतीजे झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in एवं jac.nic.in पर जारी किए गए हैं। झारखंड बोर्ड आर्ट्स एवं कॉमर्स 12वीं रिजल्ट से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण सवालों के जवाब यहां उपलब्ध करवाए जा रहें हैं जिनको पढ़कर आप आसानी से अपने रिजल्ट की जांच करने के साथ ही सभी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Jharkhand Board JAC Result 2023: झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट हुआ घोषित

    स्टूडेंट्स को बता दें कि JAC की ओर से 12th साइंस स्ट्रीम का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है जिसके बाद जल्द ही आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी आज यानि 30 मई को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा है वहीं आर्ट्स का रिजल्ट 95.9 प्रतिशत रहा है

    JAC Board 12th Result 2023: इन स्टेप्स से प्राप्त करें रिजल्ट

    झारखंड बोर्ड 12th आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jac.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको जिस स्ट्रीम का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नयी विंडो पर स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप अपने नतीजे चेक करने के साथ ही उसे डाउनलोड कर कर सकते हैं।

    JAC Result 2023: नहीं टूटा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड 

    पिछले वर्ष झारखंड बोर्ड 12th कॉमर्स का रिजल्ट 92.75 प्रतिशत एवं 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 97.43 फीसदी दर्ज किया गया था। इस वर्ष कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा है वहीं आर्ट्स का रिजल्ट 95.9 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दोनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट कम रहा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Result 2023: झारखंड 12वीं टॉपर्स को सम्मानित करेगी सरकार, यहां से देख सकेंगे टॉपर्स लिस्ट