Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 03:49 PM (IST)

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास की ओर से जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 7 मई रात 11 बजकर 30 मिन ...और पढ़ें

    JEE Advanced 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    JEE Advanced 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।
    2. 7 मई तक किया जा सकता है आवेदन।
    3. 26 मई को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेंस अप्रैल सेशन का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास की ओर से जेईई एडवांस 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में भाग लेना चाहते हैं वे तुरंत ही बिना देरी के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जेईई एडवांस के लिए एप्लीकेशन फॉर्म IIT मद्रास द्वारा अधिकृत पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाकर भरा जा सकता है। इसके अलावा आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक पर उपलब्ध करवाया गया है जिस पर क्लिक करके आप फॉर्म भर सकते हैं।

    कौन कर सकता है आवेदन

    जेईई एडवांस में आवेदन के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने जेईई मेन एग्जाम में टॉप 2.5 लाख की रैंक प्राप्त की है। यह अभ्यर्थी इस एग्जाम में भाग ले सकेंगे और निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स देश भर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में संचालित होने वाले बैचलर डिग्री प्रोग्राम्स में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

    कैसे करें अप्लाई

    • जेईई एडवांस 2024 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर JEE (Main) 2024 Qualified Candidates लिंक या OCI/PIO who have secured OCI/PIO card पर क्लिक करने अगले पेज पर जाएं।
    • अब आपको प्रोसीड टू ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा
    • अब यहां आपको मांगी गई सभी डिटेल भरकर फॉर्म कम्प्लीट करना होगा।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करना है और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

    JEE Advanced 2024 Online Form Direct Link

    कब होगी परीक्षा

    जेईई एडवांस में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा के आयोजन निर्धारित केंद्रों पर 26 मई को ही किया जाएगा। पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस में बीटेक के बाद ये हैं करियर विकल्प, बेहतर भविष्य के साथ लाखों में होगी सैलरी