Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JEE Advanced 2025: अब तीन बार दे सकेंगे जेईई एडवांस परीक्षा, बढ़ी अटेम्प्ट की संख्या, IIT कानपुर कराएगा एग्जाम

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 09:22 AM (IST)

    जेईई एडवांस परीक्षा का सूचना बुलेटिन जारी होने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आव ...और पढ़ें

    JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
    JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

    HighLights

    1. परीक्षा के लिए सूचना बुलेटिन जल्द होगा जारी
    2. आधिकारिक वेबसाइट पर कर पाएंगे डाउनलोड
    3. परीक्षा के प्रयासों की संख्या में हुआ इजाफा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर की ओर से किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/index.html जारी की जा चुकी है। ऑफिशियल पोर्टल पर भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड सहित अन्य अहम घोषणा की है। इसके मुताबिक, जेईई एडवांस एग्जाम में शामिल होने के लिए अब एक स्टूडेंट्स को तीन प्रयास दिए जाएंगे। पहले यह संख्या दो थी, लेकिन अब अटेम्प्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। प्रयासों की संख्या बढ़ने से स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिली है।

    JEE Advanced 2025 Exam Date: जेईई एडवांस परीक्षा फॉर्म भरने वाले आवेदकों की ये होनी चाहिए उम्र

    जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद होना चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी गई है। इस प्रकार, इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1995 को या उसके बाद होना चाहिए।

    JEE Advanced 2025 Exam: जेईई एडवांस फॉर्म भरते वक्त उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान 

    - एक उम्मीदवार को अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 2023 या 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा 12 (या समकक्ष) परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।

    - साल 2022 या उससे पहले, जो स्टूडेंट्स पहली बार कक्षा 12 (या समकक्ष) की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे जेईई एडवांस 2025 में उपस्थित होने के पात्र नहीं हैं।

    - अगर कक्षा 12 (या समकक्ष) के संबंधित बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के परिणाम 21 सितंबर, 2022 को या उसके बाद घोषित किए हैं तो उस बोर्ड के उम्मीदवार भी जेईई एडवांस 2025 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं, बशर्ते वे सभी अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।

    JEE Advanced 2025: जल्द जारी होगा परीक्षा का सूचना बुलेटिन 

    आईआईटी कानपुर जल्द ही जेईई एडवांस 2025 परीक्षा के लिए सूचना बुलेटिन जारी करेगा। इसमें परीक्षा तिथि, पंजीकरण प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, मार्किंग स्कीम सहित अन्य डिटेल्स शामिल होंगी। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे इतर जेईई मेन परीक्षा 2025 की बात करें तो फिलहाल पहले सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन जनवरी में होगा। दूसरे सत्र की जेईई मेन परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है। 

    खबरें और भी