Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JEE Advanced 2025: ये स्टूडेंट्स दे सकेंगे तीसरी बार जेईई एडवांस परीक्षा, SC ने जारी किया निर्देश, पढ़िए डिटेल

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 04:55 PM (GMT+05:30)

    5 से 18 नवंबर 2024 के बीच अपना कोर्स छोड़ने वाले कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए तीसरा अवसर दिया जाएगा। फिलहाल परीक्षा के लिए ...और पढ़ें

    JEE Advanced 2025: सुप्रीम कोर्ट ने JAB को सुनाया निर्देश
    JEE Advanced 2025: सुप्रीम कोर्ट ने JAB को सुनाया निर्देश

    HighLights

    1. 28 अप्रैल, 2025 से शुरू होंगे परीक्षा के लिए आवेदन
    2. 05 मई, 2025 तक उम्मीदवार कर पाएंगे अप्लाई
    3. 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी परीक्षा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई एडवांस परीक्षा के संंबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आज, 10 जनवरी, 2025 को अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कहा है कि, 5 नवंबर, 2024 से 18, नवंबर, 2024 के बीच अपना इंजीनियरिंग कोर्स छोड़ने वाले कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने के लिए तीसरा अवसर दिया जाएगा। देश की शीर्ष अदालत में जेईई एडवांस में अटेम्प्ट की संख्या को लेकर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए हैं।  हालांकि, परीक्षा में प्रयासों की संख्या के मामले में कोर्ट ने JAB के फैसले को ही बरकरार रखा है।

    दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ था, जब ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड यानी JAB ने 5 नवंबर, 2024 को घोषणा की थी कि, अब जेईई एडवांस परीक्षा के लिए तीन अटेम्प्ट दिए जाएंगे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद यानी कि अपना यह निर्णय वापस लेते हुए एलान किया था कि, परीक्षा में प्रयासों की संख्या पहले के समान यानी कि 2 ही रहेगी। इसके बाद, ही कुछ छात्रों का कहना था कि, उन्होंने प्रयासों की संख्या बढ़ने के चलते परीक्षा अपना कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था। अब ऐसे में, जब दोबारा JAB ने अपना फैसला पलट दिया है तो ऐसे में उन्हें नुकसान हो रहा है। इसके चलते इन स्टूडेंट्स ने कोर्ट में याचिका दायर कर इस फैसले को रद्द करने की मांग की थी। इसी मुद्दे पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने यह यह निर्णय सुनाया है कि, 5 से 18 नवंबर की अवधि वालों को परीक्षा में शामिल होने के लिए तीसरा मौका दिया जाएगा।

    जेईई एडवांस परीक्षा 2025 का शेड्यूल हो चुका है जारी

    ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड परीक्षा 2025 के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 23 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 2 मई, 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे। हालांकि, परीक्षा के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2025 होगी। परीक्षा का आयोजन 18 मई, 2025 को किया जाएगा। एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र 11 मई, 2025 को जारी किए जाएंगे। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर की ओर से किया जाएगा। बता दें कि जेईई मेन 2025 में बीई, बीटेक पेपर में टॉप ढाई लाख रैंक तक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को  जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है।

    यह भी पढ़ें: JEE Advanced Exam 2025: फिर बदला नियम, अब जेईई एडवांस के लिए मिलेंगे बस 2 अटेम्प्ट , JAB की मीटिंग में हुआ तय

    खबरें और भी