Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JEE Main 2024 Topper: किसान के बेटे ने जेईई-मेन में हासिल की शीर्ष रैंक, IIT बांबे में पढ़ने की है चाहत

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 05:37 AM (IST)

    JEE Main 2024 Topper महाराष्ट्र के वाशिम जिले के किसान के बेटे नीलकृष्ण गजरे यह बात सही साबित की है। नीलकृष्ण ने कड़ी मेहनत और लगन के बूते इंजीनियरिंग ...और पढ़ें

    JEE Main 2024 Topper नीलकृष्ण जेईई-एडवांस्ड की तैयारी कर रहे हैं। यह परीक्षा अगले माह होगी।
    JEE Main 2024 Topper नीलकृष्ण जेईई-एडवांस्ड की तैयारी कर रहे हैं। यह परीक्षा अगले माह होगी।

    HighLights

    1. महाराष्ट्र के वाशिम जिले के किसान के बेटे नीलकृष्ण गजरे को JEE मेन में मिली AIR 1
    2. नीलकृष्ण ने कड़ी मेहनत और लगन से पूरे भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है
    3. नीलकृष्ण ने परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना 10 घंटे से अधिक पढ़ाई की
    4. नीलकृष्ण की चाहत आइआइटी बांबे में पढ़ने की है
    5. नीलकृष्ण जेईई-एडवांस्ड की तैयारी कर रहे हैं

    वाशिम, प्रेट्र : कठिन परिश्रम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के किसान के बेटे नीलकृष्ण गजरे यह बात सही साबित की है। नीलकृष्ण ने कड़ी मेहनत और लगन के बूते इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में पूरे भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वाशिम के गांव बेलखेड निवासी नीलकृष्ण ने परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना 10 घंटे से अधिक पढ़ाई की।

    यह भी पढ़ें - IIT-JEE Mains Result 2024: गोरखपुर के ह‍िमांशु यादव की यूपी में पहली रैंक, मोबाइल से रहते हैं दूर

    नीलकृष्ण के पिता निर्मल गजरे ने कहा कि बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। नीलकृष्ण ने प्राथमिक स्कूली शिक्षा अकोला के राजेश्वर कान्वेंट और वाशिम के करंजा लाड के जेसी हाई स्कूल से की। इस दौरान नीलकृष्ण रिश्तेदार के यहां रहे। निर्मल ने कहा, नीलकृष्ण प्रतिभाशाली छात्र हैं। खेल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने तीरंदाजी में जिला और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

    यह भी पढ़ें - JEE Mains 2024 : धनबाद से 155 छात्रों को मिला जेईई एडवांस का टिकट, सफल हुए तो मिलेगी IIT ISM जैसे संस्‍थानों में एंट्री

    नीलकृष्ण इस समय शेगांव के एक कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं। निर्मल ने कहा कि नीलकृष्ण की चाहत आइआइटी बांबे में पढ़ने की है। अपने सपनों को हासिल करने के पहले पड़ाव को पार करने के बाद नीलकृष्ण जेईई-एडवांस्ड की तैयारी कर रहे हैं। यह परीक्षा अगले माह होगी।

    यह भी पढ़ें - JEE Advanced 2024 के लिए JEE Main में 2.5 लाख तक रैंक प्राप्त स्टूडेंट्स 27 अप्रैल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

    खबरें और भी