JEE Main 2027: NTA कभी भी शुरू कर सकता है जेईई मेन सेशन-1 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज कर लें तैयार
जेईई मेंस 2027 रजिस्ट्रेशन कभी भी स्टार्ट किये जा सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 30 जनवरी 2027 तक करवाया जायेगा।

JEE Main 2027 registration जल्द होंगे स्टार्ट।
HighLights
NTA जल्द शुरू कर सकते है जेईई मेंस 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन।
सेशन 1 परीक्षा जनवरी में होगी आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कभी भी स्टार्ट किये जा सकते हैं। पिछले वर्ष भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आवेदन अक्टूबर से शुरू होकर नवंबर तक लिए गए थे। ऐसे में जो भी छात्र जेईई मेन 2027 परीक्षा में भाग लेने का विचार बना रहे हैं वे पहले से ही आवेदन के लिए निर्धारित सभी दस्तावेज तैयार कर लें ताकी फॉर्म भरने के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स?
जेईई मेन फॉर्म भरने के लिए एनटीए के मुताबिक स्टूडेंट्स नीचे दिए जा रहे बिंदुओं के हिसाब से दस्तावेज अपडेट कर लें-
- A- आधार कार्ड: आधार कार्ड सही नाम, जन्म तिथि (कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता के नाम के साथ अपडेट किया जाना चाहिए।
- B- यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए): यूडीआईडी कार्ड वैध होना चाहिए, अपडेट किया जाना चाहिए और आवश्यकतानुसार नवीनीकृत किया जाना चाहिए।
- C- श्रेणी प्रमाण पत्र: EWS/ SC/ ST/ OBC-NCL वर्ग के छात्र अपना कैटेगरी प्रमाण पत्र नया बनवा लें या अपडेट करवा लें। इसके अलावा छात्र अपना वैलिड ईमेल और फोन नंबर भी तैयार रखें।
JEE Main 2027 Exam Date: सेशन 1 एग्जाम डेट हो चुकी घोषित
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम के लिए डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। परीक्षा का आयोजन कुल 6 दिनों 22 से 24, 28 से 30 जनवरी 2027 तक करवाया जायेगा। इसके अलावा 31 जनवरी 2027 को एग्जाम के लिए आरक्षित रखा गया है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्रता
जेईई मेन परीक्षा में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स का फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो छात्र अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।
एप्लीकेशन फीस
अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये, अनरिजर्व, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ट्रांसजेंडर/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है। सभी छात्र फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से जमा कर पाएंगे।
