Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JEE Mains 2025: यहां से डाउनलोड करें जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप, 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 02:04 PM (IST)

    जेईई मेन 2025 सेशन 1 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है जिसे छात्र तुरंत ही डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    JEE Mains 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप यहां करें डाउनलोड।
    JEE Mains 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप यहां करें डाउनलोड।

    HighLights

    1. जेईई मेन एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी।
    2. 22 से 30 जनवरी तक होगा सेशन 1 एग्जाम।
    3. एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि 3 से 4 दिन पूर्व होंगे उपलब्ध।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जनवरी 2025 तक करवाया जायेगा। इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। छात्र तुरंत ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

    इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    छात्र एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं, किसी भी परीक्षार्थी को पर्सनल रूप से इसे नहीं भेजा जायेगा। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

    • जेईई मेन सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करना है।
    • इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    JEE Mains 2025 Exam City intimation Slip डाउनलोड लिंक

    एडमिट कार्ड कब होंगे उपलब्ध?

    जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रति एवं एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और आप परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    इन डेट्स में होनी है परीक्षा

    आपको बता दें कि पेपर 1 (बीई/ बीटेक) का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को एवं पेपर 2A (बीआर्क), पेपर 2B (बी प्लानिंग) और पेपर 2A एवं 2B (दोनों) 30 जनवरी 2025 को संपन्न करवाया जायेगा। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न होगा। पेपर 1 और पेपर 2 (A) का आयोजन पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न करवाया जाएगा। इसी प्रकार पेपर 2 A, 2 B का आयोजन दूसरी शिफ्ट में करवाया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- Canara Bank SO Recruitment 2025: केनरा बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, 24 जनवरी तक भर सकते हैं फॉर्म