Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड हाई कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 फरवरी से होंगे शुरू

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 13 Feb 2024 04:55 PM (IST)

    झारखण्ड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) की ओर से असिस्टेंट के 55 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 ...और पढ़ें

    JHC Assistant Recruitment 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी।
    JHC Assistant Recruitment 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी।

    HighLights

    1. झारखंड हाई कोर्ट में असिस्टेंट के 55 रिक्त पदों पर निकली भर्ती।
    2. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से होगी शुरू।
    3. 22 मार्च 2024 है आवेदन की अंतिम तिथि।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। लॉ क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड हाई कोर्ट (JHC) की ओर से सहायक (Assistant) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस भर्ती में आवेदन के लिए तिथियों को भी निर्धारित कर दिया गया है।

    इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र 20 फरवरी 2024 से भर सकेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 निर्धारित की गयी है। एप्लीकेशन ऑनलाइन माध्यम से झारखंड हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाकर भरा जा सकेगा।

    Jharkhand High Court Assistant Recruitment 2024: असिस्टेंट पदों पर कौन कर सकता है आवेदन

    झारखंड असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर का और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

    शैक्षिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट झारखंड हाई कोर्ट के निर्देशानुसार प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन से पहले पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लें।

    खबरें और भी

    Jharkhand High Court Vacancy 2024:आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

    Jharkhand High Court Assistant Bharti 2024: भर्ती विवरण

    झारखंड हाई कोर्ट की ओर से असिस्टेंट के कुल 55 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है। इसमें से अनरिजर्व श्रेणी के लिए 22 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद, बीसी I- 4 पद, बीसी II- 4 पद, एससी के लिए 6 पद और एसटी वर्ग के लिए 14 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2024: आज से करें नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, समेत अन्य पदों के लिए आवेदन, यहां से पढ़ें डिटेल