Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JLSCE 2023: झारखंड में महिला पर्यवेक्षिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 26 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 04:10 PM (IST)

    JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023 झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से फीमेल सुपरवाइजर के 444 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑन ...और पढ़ें

    JLSCE 2023: झारखंड में महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर हो रही भर्ती।
    JLSCE 2023: झारखंड में महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर हो रही भर्ती।

    JLSCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 444 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2023 से शुरू की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गयी है।

    JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। महिला उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से समाजशास्त्र/ मनोविज्ञान/ गृह विज्ञान विषयों में स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अन्य सभी वर्गों के लिए ऊपरी आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। न्यूनतम उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2023 और अधिकतम आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2019 के अनुसार की जाएगी।

    JSSC JLSCE 2023: भर्ती विवरण

    झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से यह भर्ती कुल 444 पदों के लिए निकाली गयी है। इसमें से सामान्य श्रेणी के लिए 187 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 101 पद, अनुसूचित जाति के लिए 35 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनु. 1) के लिए 42 पद, पिछड़ा वर्ग (अनु. 2) एवं आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए 44 पद आरक्षित हैं।

    सिलेक्शन प्रॉसेस

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए एक चरण की परीक्षा (मुख्य परीक्षा) का आयोजन किया जायेगा। यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। एग्जाम में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा में हिंदी भाषा ज्ञान एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    खबरें और भी

    JSSC JLSCE 2023 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।