Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JNV Result 2023 Class 6 Date: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा परिणाम जल्द, इतना रह सकता है कट-ऑफ

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 07:09 AM (GMT+05:30)

    JNV Result 2023 Class 6 Date नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को किया गया ...और पढ़ें

    JNV Result 2023 Class 6 Date: स्टूडेंट्स की Select List आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर जारी होगी।
    JNV Result 2023 Class 6 Date: स्टूडेंट्स की Select List आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर जारी होगी।

    JNV Result 2023 Class 6 Date: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को किया गया था। प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बाद अब नतीजों की घोषणा की जानी है। एनवीएस द्वारा जेएनवी क्लास 6 रिजल्ट 2023 की तारीख की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा परिणाम जून के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।

    JNV Result 2023 Class 6: ऐसे देखें नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा परिणाम

    बता दें दि एनवीएस द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) परिणाम के अंतर्गत ऐसे स्टूडेंट्स की सेलेक्ट लिस्ट जारी की जाएगी, जिनका चयन किया गया है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, उनके पैरेंट्स को अपने बच्चे का नाम एनवीएस द्वारा जारी की जाने वाली चयन सूची में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव होने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इससे चयनित छात्र-छात्राओं की सूची प्रदर्शित होगी, जिसमें स्टूडेंट्स का नाम सर्च किया जा सकेगा।

    JNV Result 2023 Class 6: कितना रह सकता है कट-ऑफ?

    नवोदय विद्यालय समिति जेएनवी क्लास 6 रिजल्ट 2023 में उन्हीं स्टूडेंट्स को सम्मिलित किया जाएगा, जो कि निर्धारित न्यूनतम अंक प्रवेश परीक्षा में प्राप्त करते हैं। न्यूनतम अंक एनवीएस द्वारा कटेगरी (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, आदि) के लिए नतीजों के साथ घोषित किए जाएंगे। पिछले वर्षों के अनुसार विभिन्न कटेगरी के लिए निम्नलिखित कट-ऑफ हो सकते हैं:-

    • जनरल - 75-85 अंक
    • ओबीसी - 70-75 अंक
    • ईडब्ल्यूएस - 70-75 अंक
    • एससी/एसटी - 65-70 अंक

    खबरें और भी