यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JPSC Prelims Admit Card 2023: मंगलवार से डाउनलोड करें झारखण्ड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
JPSC ने झारखण्ड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। आयोग न ...और पढ़ें

HighLights
- JPSC Prelims 2023 का आयोजन 17 मार्च 2024 को किया जाना है
- उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र 12 मार्च 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे
- JPSC ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jpsc.gov.in एक्टिव है
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखण्ड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखण्ड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र को लेकर अपडेट जारी किया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र (JPSC Prelims Admit Card 2023) मंगलवार, 12 मार्च 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे।
हालांकि, JPSC ने झारखण्ड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। आयोग ने एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jpsc.gov.in पर एक्टिव किया है। उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से अपने ईमेल/ मोबाइल नंबर / कैंडिडेट आइडी तथा पासवर्ड का प्रयोग करते हुए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।
JPSC प्रीलिम्स 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक
JPSC ने उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या होने पर सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी की है। ऐसे में यदि किसी उम्मीदवार को अपना हॉल टिकट (JPSC Prelims Admit Card 2023) डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे आयोग की हेल्पलाइन +91-9431301419 /+91-9431301636 /+91-8956622450 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
.jpg)
JPSC Prelims Admit Card 2023: 17 मार्च को दो पालियों होगी परीक्षा
झारखण्ड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के आयोजन का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया था। JPSC के नोटिस के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को 2-2 घंटे को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन (प्रथम प्रश्न-प्रत्र) और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन (द्वितीय प्रश्न-पत्र) का आयोजन किया जाएगा। दोनों ही पालियों की परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को अपने डाउनलोड प्रवेश पत्र (JPSC Prelims Admit Card 2023) के साथ-साथ अपनी एक वैलिड फोटो आइडी प्रूफ की ओरिजिनल कॉपी साथ ले जानी होगी।