Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC: केबीसी के 15वें सीजन में जसकरण सिंह ने खेली शानदार पारी, जीते 1 करोड़, 7 Crore के लिए पूछा था ये सवाल

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 01:14 PM (IST)

    KBC सात करोड़ के लिए बिग बी ने जसकरण से जो सवाल पूछा था वह यह था कि कि पद्म पुराण के अनुसार किस राजा को एक हिरण के श्राप के कारण सौ वर्ष तक टाइगर बनकर ...और पढ़ें

    KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन इन दिनों टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा है।
    KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन इन दिनों टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा है।

     एजुकेशन डेस्क। KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन इन दिनों टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा है। इस सीजन में पहले करोड़पति पंजाब के जसकरण सिंह ने शानदार पारी खेलते हुए 1 करोड़ रुपये जीत लिए। हालांकि, वे 7 Crore के लिए पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देने से चूक गए। सात करोड़ के लिए बिग बी ने जसकरण से जो सवाल पूछा था वह यह था कि कि पद्म पुराण के अनुसार किस राजा को एक हिरण के श्राप के कारण सौ वर्ष तक टाइगर बनकर रहना पड़ा था? इसके लिए उन्हें चार विकल्प दिए गए थे। हालांकि, वह इसका जवाब नहीं दे पाएं और अंत में वह एक करोड़ की धनराशि जीतकर वापस चले गए।

    केबीसी सीजन के पहले करोड़पति जसकरण सिंह ने बातचीत में बताया है कि वे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। उनका पूरा फोकस उस तरफ है। वे चाहते हैं कि देश की सबसे मुश्किल परीक्षा पास करके वे IAS बनें। उन्होंने यह भी कहा कि “वे पिछले चार साल से शो की तैयारी कर रहा हूं। उन्होंने बहुत से लोगों को इस मंच पर जीतते हुए और अपने सपने पूरे करते देखा है। मैं भी ऐसा करना चाहता था और पूरे आत्मविश्वास के साथ आया था। मेरा मानना ​​है कि अगर आप सपना देख रहे हैं तो आपको बड़े सपने देखने चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए। हालांकि, मैं इतनी दूर आकर और यह राशि जीतकर खुश हूं। इससे निश्चित तौर पर मेरी पढ़ाई में मदद मिलेगी। इसके साथ ही मुझे अपने परिवार को बेहतर लाइफस्टाइल देने में मदद मिलेगी। वहीं, जसकरण सिंह के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनके पिता केटरिंग का काम करते हैं। वहीं, उनके दादा जी छोले भटूरे बेचते हैं।

    बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति शो का यह 15वां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। इसके पहले 14 संस्करण आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है।