Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Explainer: माइंड और ब्रेन नहीं होता है एक, जानें इन दोनों में क्या होता है अंतर

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 22 May 2023 05:41 PM (IST)

    Explainer ब्रेन और माइंड शब्द का प्रयोग सभी ने कभी न कभी किया है लेकिन क्या आपको पता है कि माइंड और ब्रेन दोनों अलग हैं। जहां हमारा माइंड ब्रेन को कंट ...और पढ़ें

    Explainer: माइंड और ब्रेन दोनों ही अलग हैं। आप यहां से आसान बिंदुओं में दोनों में अंतर समझ सकते हैं।
    Explainer: माइंड और ब्रेन दोनों ही अलग हैं। आप यहां से आसान बिंदुओं में दोनों में अंतर समझ सकते हैं।

    Explainer: माइंड को हम मन और ब्रेन को मस्तिष्क के रूप में जाना जाता है। आप सभी ने माइंड और ब्रेन दोनों ही शब्दों का उपयोग बातचीत के दौरान या अन्य जगहों पर किया होगा। लेकिन अगर आप माइंड और ब्रेन को एक ही मान कर अपनी बात कह जाते हैं तो आप गलत हैं। क्या आपको पता है कि माइंड और ब्रेन दोनों अलग चीजे हैं, इन दोनों के ही कार्य भी अलग होते हैं। जहां माइंड को मेंटल थिंग के रूप में जाना जाता है है तो वहीं ब्रेन को फिजिकल थिंग के रूप में जाना जाता है। अगर आपको भी माइंड और ब्रेन में अंतर नहीं पता है तो आप इस आर्टिकल से समझ सकते हैं कि माइंड और ब्रेन में क्या अंतर होता है।

    जानें क्या होता है माइंड

    अगर बात करें मन की तो न ही इसे न ही सुना जा सकता है और न ही देखा जा सकता है। मन को केवल भावनाओं, इमेजिनेशन, हमारे अंदर उत्पन्न हो रहे भावों के जरिये महसूस किया जा सकता है। किसी भी कार्य को करने के लिए हमारा माइंड ही हमारे शरीर को आदेश देता है जिसके बाद उस काम को करने के लिए हमारा शरीर रिएक्ट करता है। मन के द्वारा किसी भी कार्य में बदलाव किया जा सकता है। मन को हम तीन भागों चेतन, अचेतन एवं अवचेतन में विभाजित किया गया है।

    क्या होता है ब्रेन

    ब्रेन यानी की मस्तिष्क को हमारे शरीर के ऊपरी हिस्से यानी की खोपड़ी में स्थित है। हमारे शरीर के द्वारा किए जाने वाली किसी भी कार्य को ब्रेन द्वारा ही नियंत्रित किया जाता है। ऐसा कह सकते हैं है की हमारे शरीर को एक तरीके से मस्तिष्क द्वारा ही संचालित किया जाता है। ब्रेन के द्वारा सूचनाओं को स्टोर भी किया जाता है जिसके कारण हम सालों तक बातों को नहीं भूलते हैं। ब्रेन किसी भी कार्य को करने एवं समझने में हमारी मदद करता है।

    माइंड और ब्रेन में क्या हैं प्रमुख अंतर

    अगर हम बात करें माइंड की तो उसमें किसी भी प्रकार की मेमोरी नहीं होती है जबकि ब्रेन में हमारे द्वारा किये गए कार्यों, बातों या किसी भी प्रकार की सूचनाओं का डाटा स्टोर होता है। माइंड को केवल महसूस किया जा सकता है जबकि ब्रेन हमारी कपाल में स्थित होता जिसे छुआ जा सकता है। मन के द्वारा किसी कार्य को करने का आदेश दिया जाता है वहीं मस्तिष्क के द्वारा उस कार्य को सोच-समझकर करने और उसे याद रखने में मदद मिलती है। हमारा मन ब्रेन को कंट्रोल करता है जबकि ब्रेन शरीर के विभिन्न अंगों को कंट्रोल करने का कार्य करता है।

    खबरें और भी