विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Time Table 2026: मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम डेट शीट जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा

Published: Thu, 14 Aug 2025 11:47 AM (IST)Updated: Thu, 14 Aug 2025 11:48 AM (IST)

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश की ओर से अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए डेट शीट (MP Board ...और पढ़ें

MP Board Time Table 2026 यहां से करें चेक।
MP Board Time Table 2026 यहां से करें चेक।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए टाइम टेबल जारी।
  2. 11 फरवरी से 2 मार्च तक 10th क्लास की परीक्षाएं होंगी आयोजित।
  3. 7 फरवरी से 3 मार्च तक 12th क्लास की परीक्षाएं होंगी संपन्न।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल (MP Board Date sheet 2026) जारी कर दी गई है। डेट शीट के मुताबिक सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 11 फरवरी से लेकर 2 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा वहीं सीनियर सेकेंडरी क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 7 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक होगा।

सब्जेक्ट वाइज चेक करें किस डेट होगी किस विषय की परीक्षा

10th क्लास टाइम टेबल

परीक्षा की तिथि परीक्षा का विषय
11 फरवरी 2026 हिन्दी
13 फरवरी 2026 उर्दू
14 फरवरी 2026 NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के

समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स (AI)

17 फरवरी 2026 अंग्रेजी
19 फरवरी 2026 संस्कृत
20 फरवरी 2026 मराठी, गुजराती,पंजाबी, सिंधी

मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिये- चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर

24 फरवरी 2026 गणित
27 फरवरी 2026 विज्ञान
02 मार्च 2026 सामाजिक विज्ञान

12th क्लास टाइम टेबल

एग्जाम डेट परीक्षा का विषय
07 फरवरी 2026 हिन्दी
09 फरवरी 2026 उर्दू, मराठी
10 फरवरी 2026 अंग्रेजी
13 फरवरी 2026 भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
14 फरवरी 2026 बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पखावज
16 फरवरी 2026 संस्कृत
17 फरवरी 2026 ड्राइंग एंड डिजाइन
18 फरवरी 2026 रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
19 फरवरी 2026 मनोविज्ञान
20 फरवरी 2026 NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी 2026 कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकांउटेन्सी
23 फरवरी 2026 बायोलॉजी
25 फरवरी 2026 गणित
26 फरवरी 2026 राजनीति शास्त्र
26 फरवरी 2026 इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
02 मार्च 2026 समाज शास्त्र
03 मार्च 2026 भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य

द्विवर्षीय पाठ्यक्रम पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) टाइम टेबल

MP Board Time Table 2026 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

छात्रों को बता दें कि हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। एग्जाम के लिए परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड स्कूल में भेज दिए जायेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- 12th एवं ग्रेजुएट युवा इन पदों पर पा सकते हैं सरकारी जॉब, भर्ती डिटेल, चयन प्रक्रिया सहित पूरी डिटेल यहां से करें चेक