यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Forest Guard Result 2023: एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती रिजल्ट जल्द esb.mp.gov.in पर हो सकता है घोषित, ये है अपडेट
मध्य प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 (MP Forest Guard Result) के लिए जल्द ही एमपीईएसबी की ओर से रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ...और पढ़ें

HighLights
- एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित।
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध होगा परिणाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार के वन विभाग और जेल विभाग में 2145 वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) और जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी (कार्यपालिक) के पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 मई से 20 जून 2023 तक संपन्न करवाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों को इस भर्ती का रिजल्ट घोषित किये जाने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही जल्द ही खत्म हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए परिणाम इस माह में कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर esb.mp.gov.in करवाया जाएगा।
MP Forest Guard Result 2023: क्यों हो रही थी रिजल्ट में देरी
भर्ती परीक्षा होने के बाद से ही राज्य में विधानसभा चुनाव का दौर जारी हो गया था। अब राज्य में चुनाव खत्म हो चुके हैं जिसके बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

MP Forest Guard Recruitment 2023: 2112 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
यह भर्ती कुल 2112 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से फॉरेस्ट गार्ड के 1772 पदों, फील्ड गार्ड के 140 पदों और जेल प्रहरी के 200 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित किये जाने के बाद लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी।
खबरें और भी
जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट/ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।