विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPESB Result 2026: मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Updated: Tue, 01 Sep 2026 10:54 AM (IST)

मध्य प्रदेश MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: 28 जनवरी को हुई थी परीक्षा।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: 28 जनवरी को हुई थी परीक्षा।

HighLights

  1. एमपीईएसबी ने जारी किया रिजल्ट।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 परिणामों की घोषणा की जा चुकी है। मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 परीक्षा परिणामों की घोषणा का जा चुकी है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Result Group-2 SubGroup-3 Combined Recruitment Test 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 454 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 146 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 29 पद, एससी के लिए कुल 58 पद, एसटी के लिए कुल 69 पद और ईबीसी के लिए कुल 152 पद आरक्षित किए गए हैं।

MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026 Direct Link

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त कुल अकं, परीक्षा का नाम आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

इस दिन हुई थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 28 जनवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:  BOI SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 200 से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल