MPESB Result 2026: मध्य प्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहारी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MPESB Van Rakshak Jail Prahari Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
वन रक्षक और जेल प्रहारी परीक्षा का रिजल्ट घोषित।
कुल 1679 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल प्रहारी और वन रक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, परीक्षा 04 जून, 2026 को आयोजित कराई गई थी। साथ ही इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 1679 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से करें रिजल्ट चेक
जेल प्रहारी और वन रक्षक परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद MPESB Van Rakshak Jail Prahari Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के जरिये कुल 1679 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वन रक्षक के लिए कुल 728 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए कुल 169 पद, जेल प्रहारी के लिए कुल 757 पद और जेल अधीक्षक के कुल 25 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों आदि की जांच ध्यान से कर लें।

