MSPSTET 2026: मध्य प्रदेश मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द करें अप्लाई
मध्य प्रदेश में पहले से कार्यरत शिक्षक अब टीईटी एग्जाम के लिए 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 12 अक्टूबर से स्टार्ट की जाएगी।

MPESB MSPSTET 2026
HighLights
एमपी मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
12 अक्टूबर से स्टार्ट होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल की ओर से मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। ऐसे में राज्य में पहले से कार्यरत शिक्षक जो अभी तक एग्जाम के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं वे अब निर्धारित अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी शिक्षकों को TET एग्जाम पास करना अनिवार्य है।
इस डेट तक रहेगा सुधार का मौका
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अगर फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाएगी तो वे 20 सितंबर 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर पाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए पहले से सेवारत सभी वर्ग के शिक्षकों को फीस के रूप में 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर एमपी पोर्टल को 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर्स से लॉग इन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपये अलग से जमा करना होगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले से सेवारत शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Form - Eligibility Test 2026 for Teachers Teaching in Primary and Secondary Classes लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
इस डेट को आयोजित होगी परीक्षा
एमपी व्यापम की ओर से इस भर्ती परीक्षा की शुरुआत 12 अक्टूबर 2026 से की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे दोपहर 12:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 8 से 9 बजे के बीच एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा वाले उम्मीदवारों को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
