Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Girl Child Day 2023: जाने आज क्यों मनाया जाता है नेशनल गर्ल चाइल्ड डे और कब हुई थी मनाने की शुरुआत

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 09:35 AM (IST)

    National Girl Child Day 2023 राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। इस दिन का उद्देश्य भारतीय समाज ...और पढ़ें

    देश भर में 24 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
    देश भर में 24 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

    एजुकेशन डेस्क। National Girl Child Day 2023: आज का दिन हम सभी के लिए बेहद खास है और वो इसलिए है क्योंकि आज नेशनल गर्ल चाइल्ड डे है। देश भर में 24 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। वहीं, इसी क्रम में आज भी यह प्रोगाम देश भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों समेत अन्य जगहों पर मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का खास मकसद यह होता है कि लड़का और लड़की के भेद को खत्म किया जा सके। बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दिन यह अवेयरनेस केवल लड़कियों के लिए ही नहीं होती है, बल्कि पूरे समाज को भी यह मैसेज दिया जाता है कि लड़के और लड़की में कोई अंतर नहीं है। आइए जानते हैं कब हुई थी इस दिन की शुरुआत और क्या है थीम।  

    राष्ट्रीय बालिका दिवस की कब हुई थी शुरुआत

    राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत साल 2008 में, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। इस दिन का उद्देश्य भारतीय समाज में लड़कियों के साथ होने वाले अन्याय के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा, इस दिन के पीछे एक और खास वजह जुड़ी हुई है। दरअसल, साल 1966 में इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस लिहाज से यह दिन देश के इतिहास में महिलााओं के लिए और भी खास हो गया, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार किसी महिला के हाथ में देश की कमान थी।

    ये है नेशनल गर्ल चाइल्ड डे की थीम

    हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम एक ही होती है। हालांकि इस साल के लिए अभी तक यह थीम घोषित नहीं की गई है लेकिन, अगर पिछले साल यानी कि 2022 की बात करें तो डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी, हमारा समय अभी है- हमारे अधिकार, हमारा भविष्य थी। इसके अलावा, साल 2021 में इस दिन की थीम थी, मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य' थी।