यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NEET 2023: कक्षा 6 में हो गई थी शादी, 10वीं के बाद पिता ने पढ़ाई के लिए कर दिया था इनकार, अब बनेंगे डॉक्टर
NEET Result 2023 राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले रामलाल भोई की शादी महज 11 वर्ष की उम्र में कर दी गई थी। उस वक्त वे सिर्फ 6वीं कक्षा म ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। NEET Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है। इस परीक्षा में 11 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है। नतीजों के बाद से ही देश भर सफल प्रतिभागियों की संघर्ष से सफलता तक की कहानी सामने आ रही है। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भी बड़े संघर्ष और मुश्किलों को झेलकर देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई है। इस शख्स का नाम है रामलाल भोई। रामलाल जब, महज 6वीं कक्षा में पढ़ते थे, उसी दौरान इनकी शादी करा दी गई थी। बाल विवाह का शिकार रामलाल का संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ था। इसके बाद, इनके पिता ने 10वीं के बाद पढ़न से मना कर दिया था फिर कैसे क्रैक की उन्होंने यह परीक्षाएं। आइए डालते हैं इनके सफर पर एक नजर।
राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले रामलाल भोई की शादी महज 11 वर्ष की उम्र में कर दी गई थी। उस वक्त वे सिर्फ 6वीं कक्षा में पढ़ते थे। हालांकि, उन्होंने आगे अपनी स्टडी जारी रखी। आस-पास के माहौल को देखते हुए रामलाल के पिता भी नहीं चाहते थे कि उनके बेटे 10वीं के बाद पढ़ें।
रामलाल ने नहीं मानीं हार
रामलाल ने हार नहीं मानीं। उन्होंने पिता को समझाने का प्रयास किया था। हालांकि, सफल नहीं हुए। इसलिए वे 10वीं की पढ़ाई के बाद घर से भागकर उदयपुर आ गए थे। यहां उन्होंने 12वीं में एडमिशन लिया और आगे की पढ़ाई शुरू कर दी। इसके साथ ही नीट यूजी की भी तैयारी शुरू कर दी थी। फिर दोस्त के पिता ने दोबारा रामलाल के पिता को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद उनके पिता आगे पढ़ाने के लिए राजी हो गए। फिर बेटे की पढ़ाई के लिए उन्होंने कर्जा तक लिया।
नीट यूजी में मिले 632 रैंक
रामलाल भोई ने 12वीं कक्षा 81 प्रतिशत अंकों से पास की थी। इसके बाद कई अटेमप्ट के बाद आखिरकार उन्हें नीट यूजी एग्जाम में सफलता मिल गई थी। उन्हें नीट यूजी एग्जाम में 632 अंक मिले हैं और उन्होंने एससी कैटेगिरी रैंक 5137 रैंक हासिल की। इसके साथ ही ऑल इंडिया रैंक 12901 हासिल की है।