Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG 2026 Fee Refund: नीट यूजी फीस रिफंड के लिए लास्ट डेट फिर बढ़ी, अब तक केवल 11.46 लाख छात्रों ने अपडेट की बैंक डिटेल

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी फीस रिफंड के लिए लास्ट डेट को 31 जुलाई तक एक्सटेंड कर दिया है। अब तक फीस वापसी के लिए अप्लाई न कर पाने ...और पढ़ें

    NEET UG 2026 Fee Refund की लास्ट डेट 31 जुलाई तक बढ़ी।

    NEET UG 2026 Fee Refund की लास्ट डेट 31 जुलाई तक बढ़ी।

    HighLights

    1. एनटीए ने नीट यूजी छात्रों की फीस रिफंड के लिए 31 जुलाई तक बढ़ाई लास्ट डेट।

    2. इस बार MBBS में एडमिशन के लिए कुल 136939 सीटें उपलब्ध।

    3. नीट यूजी रिजल्ट जल्द होगा जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए लास्ट डेट को एक बार फिर से 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जो छात्र किसी कारणवश भी तक अपनी फीस वापसी के लिए आवेदन नहीं कर सके थे वे अब तय तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक डिटेल अपडेट कर सकते हैं।

    अब तक 11.46 छात्रों ने ही किया अप्लाई

    एनटीए की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक अब तक केवल 1146401 छात्रों ने ही फीस रिफंड के लिए अप्लाई किया है जो कुल स्टूडेंट्स का केवल 52% है। ऐसे में 48 प्रतिशत छात्रों को अभी भी फीस वापसी के लिए अप्लाई करना है। बड़ी संख्या को देखते हुए ही एनटीए द्वारा लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है।

    बैंक डिटेल अपडेट करने का तरीका

    नीट यूजी फीस रिफंड के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं Candidate Activity में Fee Refund Window for NEET(UG) – 2026 पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। स्टेप 2 में OTP दर्ज करें। इसके बाद आप नीचे दी गई जानकारी अपडेट कर लें-

    • Account Holder Name as per bank account
    • IFSC Code
    • Account Number
    • Bank Name
    • Upload Scanned copy of cancelled cheque (optional)

    कितनी फीस होगी वापस

    एनटीए की ओर से आवेदन के समय ली गई पूरी फीस वापस की जाएगी। जनरल कैटेगरी के लिए 1700, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 1600 और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग से फीस 1000 रुपये ली गई थी। NRI स्टूडेंट्स से फीस 9500 रुपये ली गई थी।

    खबरें और भी

    NEET UG Fee Refund

    नीट यूजी रिजल्ट 20 जुलाई तक आने की उम्मीद

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग स्टार्ट कर MBBS की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। एनएमसी की ओर से जारी सीट मैट्रिक्स के मुताबिक इस साल कुल 136939 सीटें MBBS एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं।

    यह भी पढ़ें- NMC Seat Matrix 2026: नीट यूजी रिजल्ट से पहले सीट मैट्रिक्स जारी, 1.37 लाख MBBS सीटों पर होगा दाखिला