NEET UG 2026: परीक्षा से पहले ही स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवा दिए गए थे गेस पेपर, 180 में से 135 सवाल सेम; जानें कैसे हुआ पेपर लीक
नीट यूजी परीक्षा रद कर दी गई है। नीट यूजी पेपर लीक के मामले में अब तक कुल 45 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा से 1 ...और पढ़ें

NEET UG 2026: आखिर कैसे लीक हुआ पेपर।
HighLights
नीट यूजी परीक्षा हुई रद।
गेस पेपर के नाम से छात्रों तक पहुंचाई गई थी सामग्री।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एंजेसी द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले के चलते अब परीक्षा को रद कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। अब तक नीट यूजी पेपर लीक मामले में कुल 45 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नीट यूजी परीक्षा का पेपर कैसे लीक हुआ और इस पूरे मामले में एनटीए का किया रुख है।
क्या है गेस पेपर लीक का मामला
नीट यूजी परीक्षा मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का आरोप है कि परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महिने पहले ही नीट गेस पेपर नाम से जुड़ी सामग्री छात्रों तक पहुंचाई जा रही थी। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि नीट यूजी की परीक्षा शुरू होने से लगभग 42 घंटे पहले छात्रों को यह सामग्री व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई थी।
SOG की जांच में ये तथ्य आए सामने
राजस्थान के एडिशनल डीजीपी (SOG) विशाल बंसल ने नीट यूजी पेपर लीक से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा यह बताया गया है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले 410 प्रश्नों वाली एक गेस पेपर सामग्री छात्रों तक पहुंचाई गई थी। इस गेस पेपर में 180 में से कुल 135 सेम थे और रसायन विज्ञान के कुल 45 सवाल पूछे गए थे। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि 720 नंबर वाली नीट यूजी की परीक्षा में से 600 नंबर के सवाल छात्रों के पास परीक्षा से महज दो दिन पहले ही पहुंच गए थे।
एनटीए ने क्या कहा
नीट यूजी पेपर लीक होने के बाद एनटीए द्वारा यह कहा गया है कि नीट यूजी परीक्षा के लिए तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी। इसके साथ ही नीट परीक्षा रद होने के बाद एनटीए ने कुछ जरूरी जानकारी भी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि नीट यूजी री-एग्जाम के लिए छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं होगी और इसके लिए छात्रों से दोबारा एग्जामिनेशन फीस भी नहीं ली जाएगी। इसके साथ ही एनटीए ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की नई अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।