Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

NEET UG Re-Exam 2026 Highlights: देशभर में हाई सिक्योरिटी के बीच पूरी हुई नीट यूजी परीक्षा, अब होगी फोरेंसिक समीक्षा

LIVE NEET UG Re-Exam 2026 Updates नीट यूजी की परीक्षा आज देशभर के 5 हजार से अधिक एग्जाम सेंटर में सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। परीक्षा को सुचारू ढंग से आयोजित करवाने के लिए देशभर में 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा एवं परीक्षा कर्मी को तैनात किया गया था।

By Neha Singh Sun, 21 Jun 2026 05:41 PM (IST)
NEET UG Re-Exam 2026 Highlights: यहां देखें पूरी डिटेल।

NEET UG Re-Exam 2026 Highlights: यहां देखें पूरी डिटेल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से आज यानी 21 जून को देशभर के 564 शहरों में नीट यूजी की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। परीक्षा को सुरक्षित व निष्पक्ष बनाने के लिए एनटीए एवं केंद्र सरकार की ओर से कई सख्त नियम भी लागू किए गए थे। नीट परीक्षा के लिए देशभर में 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा और परीक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया था। एनटीए की ओर से NEET UG Re-Exam अंग्रेजी व हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित कराई गई है।। 

नीट यूजी की परीक्षा में कुल 22.79 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित कराई गई थी। 

21 Jun 20265:41:15 PM

अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार

एनटीए की ओर से आज लगभग 22 लाख से ज्यादा छात्रों की नीट परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करवा दी गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

21 Jun 20265:19:03 PM

समाप्त हुए नीट यूजी की परीक्षा

नीट यूजी की परीक्षा 5.15 मिनट पर समाप्त हो गए हैं। परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे और परीक्षा देशभर के 5 हजार एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई गई थी। 

21 Jun 20264:33:26 PM

परीक्षा के बाद होगी फोरेंसिक समीक्षा

परीक्षा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद एग्जाम सेंटर पर फोरेंसिक समीक्षा की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में एनटीए सीसीटी फुटेज की फोरेंसिक समीक्षा करेगा।

21 Jun 20263:09:04 PM

शुरू हुई नीट परीक्षा

देशभर में नीट यूजी की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा शाम 5.15 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। 

21 Jun 20261:23:32 PM

NEET UG Admit Card 2026: बंद होने वाला है प्रवेश

नीट यूजी परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर पर प्रवेश बंद होने वाला है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में अतिरिक्त समय दिया गया है।

21 Jun 20261:09:20 PM

राजस्थान के 5 एग्जाम सेंटर में परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा के लिए राजस्थान के पाली शहर में 5 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही इन परीक्षा केंद्रों पर 2,079 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

21 Jun 202612:40:19 PM

एग्जाम सेंटर पर एंट्री हुई स्टार्ट

नीट परीक्षा के लिए देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में प्रवेश शुरू हो गया है। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। साथ ही परीक्षा शाम 5.15 तक चलेगी। बता दें, नीट-री एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 15 मिनट के अतिरिक्त समय बढ़ाया गया है।

21 Jun 202612:26:16 PM

कानपुर में 41 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में नीट यूजी 2026 परीक्षा 41 परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। कानपुर में 41 परीक्षा केंद्रों में कुल 20,484 छात्र परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं।

21 Jun 202612:12:24 PM

एग्जाम सेंटर पर एंट्री हुई स्टार्ट

नीट परीक्षा के लिए देशभर के विभिन्न एग्जाम सेटर में प्रवेश शुरू हो गया है। परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। साथ ही परीक्षा शाम 5.15 तक चलेगी। बता दें, नीट-री एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 15 मिनट के अतिरिक्त समय बढ़ाया गया है।

21 Jun 202612:09:28 PM

NEET UG EXAM 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट पर रोक

परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट पर सख्त मनाही है। इसलिए अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो अपने साथ स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि को अपने साथ न लेकर जाएं।

21 Jun 202612:06:10 PM

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा

नीट यूजी की परीक्षा आज आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नीट यूजी की परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जा रही है। लगभग 22 लाख से ज्यादा परीक्षा देंगे। निडर होकर बैठिए, चिंता मत कीजिए। आप जरूरी अच्छा करेंगे। यह छात्रों के लिए मेरी शुभकामना है। उन्हें भारत की व्यवस्था पर भरोसा है और आगे भी रहेगा।

21 Jun 202611:53:48 AM

पारदर्शी पानी की बोतल साथ लेकर जाएं

अपने साथ एक पारदर्शी पानी की बोतल साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, छात्र एडमिट कार्ड भी अपने साथ पारदर्शी पाउच में लेकर जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: NEET Re Exam Guidelines 2026: कल नीट री-एग्जाम में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी चेकिंग

21 Jun 202611:40:23 AM

NEET UG EXAM 2026: ओडिशा सरकार की ओर से छात्रों को फ्री बस सुविधा

ओडिशा सरकार की ओर से नीट यूजी की परीक्षा में शामिल वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। 

#WATCH | Bhubaneswar | The Odisha government has announced free bus travel for all NEET UG re-exam candidates across the state

The NEET-UG re-examination will take place today from 2 PM to 5:15 PM. pic.twitter.com/lC69flfoll

— ANI (@ANI) June 21, 2026
21 Jun 202611:18:24 AM

रंगीन एडमिट कार्ड निकलवाएं

जो छात्र नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले एक रंगीन एडमिट कार्ड जरूर निकलवा लें। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की दो कॉपी अपने साथ जरूर साथ लेकर जाएं।

21 Jun 202611:05:01 AM

NEET UG EXAM 2026: पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें

नीट यूजी की परीक्षा में एडमिट कर्ड के साथ-साथ छात्रों को दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर जानी होगी। इसके अलावा, एडमिट कार्ड के दूसरे पेज पर फोटो चिपकाने की जगह होगी। इसलिए इसे घर से ही अच्छे से चिपका कर लेकर जाएं।

21 Jun 202610:45:09 AM

एक लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा से होगी निगरानी

परीक्षा को सुरक्षित व पादर्शी बनाने के लिए देशभर में कुल 95,000 एग्जामिनेशन रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा, 1.4 लाख से ज्यादा सीसीटी कैमरा और 51,311 जैमर लगाए गए हैं।

21 Jun 202610:31:23 AM

5 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर में होगी परीक्षा

नीट यूजी की परीक्षा देशभर के लिए लगभग 5,440 ज्यादा एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, 14 एग्जाम सेंटर विदेश में है।

 

21 Jun 202610:22:14 AM

NEET Re-Exam 2026: एनटीए ने अभिभावकों के लिए भी की खास तैयारी

एनटीए ने नीट परीक्षा में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के माता-पिता के लिए वेंटिग जोन बनाए गए हैं।

#WATCH | Special cooling zones set up by the state government outside a NEET examination centre in Delhi.

Special waiting arrangements have been made for the convenience of students appearing for the examination, as well as their parents and family members. pic.twitter.com/1mMz7lyLLv

— ANI (@ANI) June 21, 2026

#WATCH | Special cooling zones set up by the state government outside a NEET examination centre in Delhi.

Special waiting arrangements have been made for the convenience of students appearing for the examination, as well as their parents and family members. pic.twitter.com/1mMz7lyLLv

— ANI (@ANI) June 21, 2026
21 Jun 202610:02:44 AM

NEET Re-Exam 2026 ओरिजनल आईडी प्रूफ साथ ले जाना न भूलें

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर में ओरिजनल आईडी साथ ले जाना न भूलें। छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट साथ ले जा सकते हैं।

21 Jun 20269:58:41 AM

NEET UG EXAM 2026: छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर छात्र परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो वे एनटीए द्वारा दिए गए नंबर 011-40759000/011-69227700 और ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

21 Jun 20269:54:30 AM

NEET UG Admit Card 2026: नया एडमिट कार्ड ही होगा मान्य

नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को एनटीए की वेबसाइट से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बता दें, 03 मई वाली नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: NEET UG एग्जाम के लिए वायुसेना के विमान से भेजे जा रहे प्रश्न पत्र, परीक्षा के बाद होगी फोरेंसिक समीक्षा

21 Jun 20269:50:03 AM

NEET UG Admit Card: अभी भी कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड

नीट यूजी परीक्षा के लिए छात्र अभी भी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

https://examinationservices.nic.in/AdmitCardService/AcNeet/Login

21 Jun 20269:47:08 AM

NEET UG Re-Exam 2026: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से नीट यूजी की परीक्षा एक शिफ्ट में आज दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us