NTA CUET PG Exam City Slip 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते है ...और पढ़ें

NTA CUET PG Exam City Slip 2026: ऐसे करें डाउनलोड।
HighLights
सीयूईटी पीजी परीक्षा के एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
सीयूईटी पीजी परीक्षा के एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवारों को (NTA CUET PG Exam City Details 2026) डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
NTA CUET PG Exam City Slip 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
एनटीए सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप अब वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'Candidate Activity' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Advance City Intimation for CUET (PG)- 2026 scheduled' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यहां से डायरेक्ट डाउनोड करें सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप

इस दिन होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 06 से 27 मार्च, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा कुल 44 शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा कुल 90 मिनट के लिए संचालित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे।
खबरें और भी
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: SSC CHSL Result 2025 Live: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, इस वेबसाइट से कर सकेंगे चेक