Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NVS Class 6 Admission 2023: कक्षा 6 एंट्रेंस फॉर्म भरने में हो गई है गलती तो फटाफट करें सुधार, आज है लास्ट डेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 10:15 AM (GMT+05:30)

    NVS Class 6 Admission 2023 अभिभावक इस बात को न भूलें कि वे कुछ निर्धारित सेक्शन में ही बदलाव कर सकेंगे जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। यहा ...और पढ़ें

    NVS Class 6 Admission 2023: एनवीएस कक्षा 6 एंट्रेंस फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो हुई ओपन
    NVS Class 6 Admission 2023: एनवीएस कक्षा 6 एंट्रेंस फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो हुई ओपन

    एजुकेशन डेस्क। NVS Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) ने कक्षा 6 के लिए भरे गए आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। इसके तहत, अब जिन पैरेंट्स को लगता है कि उनके कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म में कोई गलती हो गई तो वे इसे सुधार कर सकते हैं। इसके लिए एनवीएस की ओर से आज यानी कि 2 सितंबर, 2023 तक का समय दिया गया है। इसके बाद कोई भी करेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके करें आवेदन पत्र में बदलाव 

    अभिभावक इस बात को न भूलें कि वह कुछ निर्धारित सेक्शन में ही बदलाव कर सकेंगे। वहीं सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके अलावा, अगर अभिभावक चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फाॅलो करके भी आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।

    NVS Class 6 Admission 2023: एनवीएस छठवीं कक्षा के आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    एनवीएस छठवीं कक्षा के आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए सबसे पहले पैरेंट्स को एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध एनवीएस कक्षा 6 प्रवेश 2023 सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, आवश्यक परिवर्तन करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    बता दें कि छठवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म बीते दिन यानी कि 31 अगस्त, 2023 तक स्वीकार किए गए थे। वहीं, अब करेक्शन विंडो खोल दी गई है, जो कि कल बंद कर दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियिल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    खबरें और भी