Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World AIDS Day 2023 के मौके पर जानिए पहली बार कब मनाया गया था यह दिन, कब हो सकता है इस बीमारी का अंत

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 07:03 AM (IST)

    वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day 2023) पहली बार साल 1988 में मनाया गया था। इसके बाद से यह हर वर्ष एक नई थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इसके तहत इस स ...और पढ़ें

    World AIDS Day 2023 के मौके पर जानिए पहली बार कब मनाया गया था यह दिन। (Image-freepik)
    World AIDS Day 2023 के मौके पर जानिए पहली बार कब मनाया गया था यह दिन। (Image-freepik)

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में हर साल दिसंबर की शुरुआत यानी कि 1 तारीख को वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day 2023) मनाया जाता है। खतरनाक बीमारी के बारे में विश्व के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल यह दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। इसके तहत, कई प्रोगाम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को इस बारे में अवेयर किया जा सके। इस वर्ष भी एक नई थीम के साथ यह दिवस मनाया जाएगा। इसी मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि कब इस बीमारी का अंत हो सकता है। हाल ही में जारी हुई यूएन की रिपोर्ट में इस संबंध में क्या जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही पहली बार यह दिन कब सेलिब्रेट हुआ था।

    (Image-freepik)

    UNAIDS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2030 तक "एड्स के अंत" तक पहुंचना अभी भी संभव है। हालांकि, यह तभी हो पाएगा, जब जब कम्युनिटीज बेहतर तरीक से लीड करें। इसके साथ ही प्रॉपर फंडिग दी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में यूएनएड्स ने अपनी वार्षिक विश्व एड्स दिवस रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में यह बात कही गई कि साल 2030 तक "एड्स को अभी खत्म किया जाना संभव है, बशर्ते कि इस दिशा में सही से प्रयास किए जाएं। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में 39 मिलियन लोग एचआईवी से पीड़ित हैं।

    World AIDS Day 2023: पहली बार साल 1988 में मनाया गया था यह दिन

    वर्ल्ड एड्स डे पहली बार साल 1988 में मनाया गया था। इसके बाद से यह हर वर्ष एक नई थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इसके तहत, इस साल साल 2023 की थीम है Let Communities Lead है। इसका आशय है कि बीमारी से प्रभावित समुदायों को नेतृत्व करने की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    यह भी पढ़ें: Constitution Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस, कॉन्स्टिट्यूशन और लॉ में ये है प्रमुख अंतर

    खबरें और भी