Pariksha Pe Charcha 2026 Date: पीएम मोदी और Exam Warriors के बीच 6 जनवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा, इन जगहों पर देख सकेंगे Live
परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के लिए डेट का एलान कर दिया गया है। पीएम मोदी की ओर से किये गए ट्वीट के मुताबिक PPC 2026 का एपिसोड 6 जनवरी को माय Gov की ...और पढ़ें

PPC 2026 : 6 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा का होगा प्रसारण।
HighLights
6 फरवरी को प्रसारित होगा परीक्षा पे चर्चा का एपिसोड।
PPC 2026 के लिए 4.50 करोड़ से अधिक दर्ज हुए हैं रजिस्ट्रेशन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से डेट की घोषणा कर दी गई है। पीएम मोदी के ऑफिशियल X अकाउंट से किये गए ट्वीट के मुताबिक परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए एपिसोड को 6 फरवरी 2026 को LIVE किया जायेगा। ऐसे में सभी स्टूडेंट्स 6 जनवरी को पीएम मोदी से जुड़ने के लिए तैयार हो जाएं।
Pariksha pe Charcha 2026 Date: पीएम मोदी की ओर से किया गया ट्वीट
पीएम मोदी की ओर से किये गए ट्वीट में बताया गया है कि "जैसे-जैसे परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है! इस बार, #ExamWarriors के साथ चर्चा देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, एलकेएम में हुई। हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों से बातचीत करना और तनावमुक्त परीक्षाओं और अन्य कई विषयों पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगता है।" स्टूडेंट्स 6 फरवरी को पीपीसी एपिसोड देखना न भूलें।

PPC 2026: बदले हुए स्वरूप में हुई वापसी
आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से परीक्षा पे चर्चा को लाइव दिल्ली का तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाता है। हालांकि, पिछले वर्ष इसे लाइव न करके पीएम आवास पर छात्रों को बुलाया गया था जहां पर उन्होंने स्टूडेंट्स से चर्चा की थी। इसके अलावा कई इस कार्यक्रम के तहत कई सेलिब्रिटी के वीडियो भी लाइव किये गए था।
इस बार फिर से इसमें बदलाव देखने को मिला है। इस बार पीएम मोदी ने देश कई कई राज्यों/ शहरों में अलग-अलग छात्रों से परीक्षा में चर्चा की। इन सभी के वीडियो 6 जनवरी को लाइव होंगे।
कहां देख सकेंगे परीक्षा पे चर्चा
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम माय Gov की ऑफिशियल वेबसाइट mygov.in/ppc-2026, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, यूट्यूब के साथ ही निजी चैनलों पर भी प्रसारित किया जायेगा ताकी सभी छात्र इससे कनेक्ट करके आसानी से परीक्षा पे चर्चा को देख सकेंगे और एग्जाम का स्ट्रेस दूर कर सकें।
खबरें और भी
4.50 करोड़ से अधिक आवेदन दर्ज
इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए भारी क्रेज देखने को मिला है। इस वर्ष कुल 4,50,13,379 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। रजिस्ट्रेशन करने वालों में से स्टूडेंट्स की संख्या 4,19,14,056 टीचर्स की संख्या 24,84,259 और पेरेंट्स की संख्या 6,15,064 है। पिछले संस्करण में परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.53 करोड़ से अधिक परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन (PPC 2026 Registration) हुए थे जिसके कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इसे मान्यता दी गई थी। ऐसे में इस वर्ष भी इसे इस रिकॉर्ड के लिए नामित किया जा सकता है।