Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PSEB Date Sheet 2024: पंजाब में 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम 13 फरवरी से, 5वीं और 8वीं के Time Table भी जारी

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 08:53 AM (IST)

    पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा एकेडिमक ईयर 2023-24 के लिए आयोजित किए जाने वाले बोर्ड एग्जाम की तारीखों (PSEB Date Sheet 2024) का ऐलान 2 जनवर ...और पढ़ें

    PSEB Date Sheet 2024: क्लास 5 और 8 की भी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की हुई घोषणा।
    PSEB Date Sheet 2024: क्लास 5 और 8 की भी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की हुई घोषणा।

    HighLights

    1. पीएसईबी द्वारा मंगलवार, 2 जनवरी 2024 को Time Table जारी किया गया
    2. 10वीं/12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से किया जाएगा
    3. क्लास 10 के बोर्ड एग्जाम 5 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे
    4. क्लास 12 के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 30 मार्च 2024 तक किया जाना है
    5. 5वीं के एन्नुअल एग्जाम 7 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को होंगे

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड से 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की एन्नुअल एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने एकेडिमक ईयर 2023-24 के दौरान राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में क्लास 5, क्लास 8, क्लास 10 और क्लास 12 में रजिस्टर्ड और इस साल आयोजित किए जाने वाले बोर्ड एग्जाम के लिए फॉर्म भरे स्टूडेंट्स की परीक्षाओं की तारीखों (PSEB Date Sheet 2024) का ऐलान कर दिया गया है।

    पीएसईबी द्वारा मंगलवार, 2 जनवरी 2024 को जारी Time Table के मुताबिक पंजाब बोर्ड द्वारा सेकेंड्री (10वीं) तथा सीनियर सेकेंड्री (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से किया जाएगा। जहां, क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड एग्जाम 5 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर क्लास 12 के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 30 मार्च 2024 तक किया जाना है। दोनों ही कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम निर्धारित तारीखों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयेजित किए जाएंगे।

    PSEB 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं डेटशीट 2024 PDF डाउनलोड लिंक

    PSEB Date Sheet 2024: 5वीं और 8वीं के Time Table भी जारी

    पंजाब बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तारीखों (PSEB Date Sheet 2024) की घोषणा के साथ ही साथ क्लास 5 और क्लास 8 के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा जारी Time Table के अनुसार 5वीं के एन्नुअल एग्जाम 7 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च 2024 को आयोजित किए जाएंगे। इन तिथियों पर परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। पंजाब बोर्ड 5वीं के बोर्ड एग्जाम सेल्फ-सेंटर के माध्यम से आयोजित की किए जाने की घोषणा की है।

    इसी प्रकार, पंजाब बोर्ड Time Table (PSEB Date Sheet 2024) के अनुसार क्लास 8 के लिए बोर्ड एग्जाम 7, 11, 12, 15, 16, 18, 20, 21 और 27 मार्च 2024 को आयोजित किए जाएंगे। ये परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, कुछ तारीखों पर एग्जाम दोपहर 1.45 तक चलेंगी। कक्षा 8 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 28 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Board Exams 2024: बोर्ड एग्जाम के लिए नहीं की तैयारी तो शुरू कर दें ये काम, कम दिनों में भी पा सकते हैं बेहतर मार्क्स