Punjab Board Result 2026: इस डेट पर होगा 10वीं और 12वीं रिजल्ट का एलान, एंग्जायटी होने पर टोल-फ्री नंबर पर कर सकेंगे काउंसलर से बात
पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं रिजल्ट परिणामों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। छात्र ...और पढ़ें

Punjab Board 10th 12th Result 2026: इस डेट पर जारी होगा रिजल्ट।
HighLights
कक्षा दसवीं का रिजल्ट 11 मई तो होगा जारी।
रिजल्ट डाउलोड करने के लिए रोल नंबर रखें तैयार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं रिजल्ट की तारीखों का एलान कर दिया गया है। जो छात्र इस साल कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से PSEB 10th 12th Result 2026 का इंतजार कर रहे थे। अब वे जल्द ही अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
कब जारी होगा रिजल्ट
पंजाब बोर्ड के अध्ययक्ष डॉ. अमर पाल सिंह द्वारा नतीजों की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 11 मई, 2026 और कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा।
कब और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
बोर्ड द्वारा जल्द ही 11 और 13 मई को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसलिए यहां छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Punjab Board 10th 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर की भी सुविधा
बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि रिजल्ट के दौरान अगर किसी छात्र को मानसिक तनाव या चिंता होती है, तो उन्हें घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। बोर्ड द्वारा मनोवैज्ञानिक सहायता दी जाएगी। छात्र बोर्ड द्वारा दिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 9549-161-161 पर फोन करके अनुभवी मनोवैज्ञानिक और काउंसलर से बात कर सकते हैं।
