Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Districts Latest List: क्या आप जानते हैं राजस्थान के जिलों की संख्या, ये हैं नए संभागों के नाम

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 07:46 PM (IST)

    Rajasthan Districts Latest List राजस्थान राज्य सरकार ने राज्य में 17 नए जिलों का गठन किया है। अब राज्य में कुल जनपदों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गयी ह ...और पढ़ें

    Rajasthan Districts Latest List: यहां से जाने राजस्थान के सभी जनपदों ने नाम।
    Rajasthan Districts Latest List: यहां से जाने राजस्थान के सभी जनपदों ने नाम।

    HighLights

    1. राजस्थान में 17 नए जिलों के साथ ही राज्य में जनपदों की कुल संख्या 50 हुई।
    2. जिलों के साथ ही तीन नए संभाग- सीकर, बांसवाड़ा व पाली भी बढ़ाये गए।
    3. भौगोलिक दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान।
    4. नए व पुराने सभी जिलों के नाम यहां से कर सकते हैं प्राप्त।

    Rajasthan Districts Latest List: हमारे देश का निर्माण कई राज्यों के संगठन से होता है, उसी प्रकार किसी एक राज्य का निर्माण उसके जनपदों के द्वारा होता है। हर राज्य में कई जिलों का समागम होता है जिनकी संख्या अलग-अलग होती है। जैसे यूपी में 75 तो हरियाणा में 22 जिले हैं।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान कितने जिलों से मिलकर बना है। अगर नहीं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी है। हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद राज्य में 17 जनपदों को बढ़ाया गया है। इस राज्य में पहले जनपदों की कुल संख्या 33 थी जो अब बढ़कर 50 पहुंच गयी है। आप इस पेज से राजस्थान राज्य के सभी 50 जनपदों (नए एवं पुराने) के नाम जान सकते हैं।

    राजस्थान राज्य के 50 जिलों के नाम

    राजस्थान राज्य भौगोलिक दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसमें अभी तक 33 जिले थे जिसमें अब 17 जिले जोड़ दिए गए हैं। यह जिले राजस्थान में संसाधनों की बचत एवं काम में तेजी देने के लिए बनाये गए हैं। आप यहां से राज्य के सभी नए एवं पुराने जिलों की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

    नवगठित जनपदों के नाम

    अनूपगढ़ बालोतरा
    ब्यावर डीग
    डीडवाना-कुचामन दूदू
    गंगापुर सिटी जयपुर ग्रामीण
    जोधपुर ग्रामीण केकड़ी
    कोटपूतली-बहरोड़ खैरथल-तिजारा
    नीम का थाना फलौदी
    सलूम्बर सांचौर
    शाहपुरा -

    पुराने जिलों के नाम

    राजस्थान में पहले कुल 33 जिले थे जिनके नाम निम्नलिखित हैं:

    खबरें और भी

    1. श्रीगंगानगर
    2. बारां
    3. बूंदी
    4. धौलपुर
    5. हनुमानगढ़
    6. करौली
    7. चित्तौड़गढ़
    8. डूंगरपुर
    9. सवाई माधोपुर
    10. सिरोही
    11. दौसा
    12. जयपुर
    13. झुंझुनू
    14. अजमेर
    15. भीलवाड़ा
    16. सीकर
    17. झालावाड़
    18. कोटा
    19. बांसवाड़ा
    20. प्रतापगढ़
    21. राजसमंद
    22. बाड़मेर
    23. जालौर
    24. भरतपुर
    25. जोधपुर
    26. अलवर
    27. नागौर
    28. टोंक
    29. उदयपुर
    30. बीकानेर
    31. चुरु
    32. जैसलमेर
    33. पाली

    3 नए संभाग का हुआ गठन

    राजस्थान राज्य में जिलों की संख्या 50 होने के साथ ही संभागों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की गयी है। अभी तक राज्य में 7 संभाग- जयपुर, जोधपुर, भरतपुर अजमेर, कोटा बीकानेर एवं उदयपुर थे। अब इसमें तीन संभाग- सीकर, बांसवाड़ा व पाली को भी जोड़ा गया है जिसके तहत अब राज्य में कुल 10 संभाग हो गए हैं।