Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Winter Vacation 2024: राजस्थान में घोषित हुई सर्दियों की छुट्टियां, 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 07:26 AM (IST)

    देशभर में बढ़ती शीत लहर के चलते सभी राज्यों में विंटर वेकेशन की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान राज्य में भी सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर ...और पढ़ें

    Rajasthan Winter Vacation 2024: 24 से 5 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल।
    Rajasthan Winter Vacation 2024: 24 से 5 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल।

    HighLights

    1. राजस्थान में 24 दिसंबर से शुरू होंगे जाएंगे विंटर वेकेशन।
    2. 5 जनवरी 2024 तक बंद रहेंगे स्कूल।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बढ़ती ठंड को देखते हुई विभिन्न राज्यों में विंटर वेकेशन की घोषणा की जा रही है। दिल्ली, यूपी के साथ ही अब राजस्थान राज्य की ओर से भी सर्दियों की छुट्टियों का एलान कर दिया गया है। RBSE यानी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जयपुर की ओर से राज्य के सभी जिलों में सर्दियों की छुट्टियों का एलान किया गया है।

    X (एक्स) पर जारी की गयी जानकरी के अनुसार राजस्थान राज्य में 25 दिसंबर 2023 विंटर वेकेशन की शुरुआत हो जाएगी। 25 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक राजस्थान राज्य के स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

    RBSE winter vacation 2023: कितने दिन के लिए घोषित किया गया है विंटर वेकेशन

    राजस्थान बोर्ड की ओर से प्रतिवर्ष सर्दियों में विंटर वेकेशन घोषित किया जाता है। विंटर वेकेशन को शैक्षिक कैलेंडर में भी जगह प्रदान की जाती है। इस वर्ष विंटर वेकेशन 13 दिनों के लिए तय किया गया है। यह वेकेशन 24 दिसंबर 2023 से शुरू हो जायेगा जो 5 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा।

    Rajasthan Winter Vacation 2023: राजस्थान के साथ दिल्ली और यूपी में भी वेंटर वेकेशन की घोषणा

    राजस्थान के अलावा शीत लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली राज्य में भी विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश राज्य में 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक विंटर वेकेशन की घोषणा की गयी है। इसके अलावा दिल्ली में 1 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक स्कूलों को बंद रखा जायेगा।

    शीत लहर पर रहेगी नजर

    सभी शिक्षा बोर्ड की ओर से शीत लहर पर नजर रखी जाएगी। अगर ठंड लगातार बनी रहती है तो विंटर वेकेशन को एक्सटेंड किया जा सकता है। इसलिए स्टूडेंट्स और अविभावक समय-समय पर शिक्षा विभाग की खबरों पर नजर अवश्य बनाये रखें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Winter Vacations: उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियों का एलान, 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल