Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RBI JE Admit Card 2023: आरबीआई जेई एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, ये है डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 10:35 AM (IST)

    RBI JE Admit Card 2023 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली जेई भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2023 को होना है। यह ऑनलाइन परीक्षा 300 अंको ...और पढ़ें

    । RBI JE Admit Card 2023 Out: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जेई एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है।
    । RBI JE Admit Card 2023 Out: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जेई एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है।

    एजुकेशन डेस्क। RBI JE Admit Card 2023 Out: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India, RBI) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आरबीआई ने जेई भर्ती परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया गया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसको डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को इसके लिए होम पेज पर दिए गए लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र उनकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थी चाहें तो प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी भी हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।

    RBI JE Admit Card 2023 Out: आरबीआई जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- rbi.org.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर 'प्रवेश पत्र आरबीआई जेई एडमिट कार्ड 2023' लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को होम पेज पर लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा। अब आरबीआई जेई एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    RBI JE Admit Card 2023 Out: आरबीआई जेईई परीक्षा 15 जुलाई को होगी 

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली जेई भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई, 2023 को होना है। यह ऑनलाइन परीक्षा 300 अंकों की होगी। कैंडिडेट्स एक बात का ध्यान रखें कि जूनियर इंजीनियर भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड आईडी कार्ड जैसे- पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कोई भी एक डॉक्यूमेंट को लेकर आना होगा।